{"_id":"5eb3a5670afb9a33b3098a15","slug":"coronavirus-lockdown-migrant-workers-leave-for-up-via-train-from-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः 1288 मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई ट्रेन, पुलिसवाले बोले- जाओ जी लो अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः 1288 मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई ट्रेन, पुलिसवाले बोले- जाओ जी लो अपनी जिंदगी
Thu, 07 May 2020 11:36 AM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 07 May 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
अपने घर रवाना होते प्रवासी मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते मोहाली में करीब पौने दो महीने से फंसे यूपी के 1288 लोगों को लेकर पहली स्पेशल श्रमिक ट्रेन गुरुवार को मोहाली से यूपी के हरदोई के लिए रवाना हुई। इस मौके पर डीसी मोहाली गिरीश दियालन और प्रशासन के तमात सीनियर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्टेशन तक पहुंचने और लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और इनके खाने-पीने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
जब सुबह 10 बजे मोहाली से ट्रेन रवाना हुई तो लोगों के चेहरों पर अपने घर जाने की खुशी थी। ट्रेन के चलते ही उन्होंने हाथ हिलाकर पंजाब सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर एडीसी आशिका जैन, एसडीएम मोहाली जगदीप सिंह सहगल, एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन समेत प्रशासन और पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बोले- जाओ भाई... जी लो अपनी जिंदगी
वहीं, जब ट्रेन रवाना होने लगी तो ट्रेन में सवार लोगों के चेहरों पर रौनक थी। इस दौरान स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस और रेलवे के मुलाजिमों को लोगों ने धन्यवाद किया तो पुलिस कर्मी बोले... जाओ भाई जी लो अपनी जिंदगी। इस पर सभी खुश हो गए। गुरुवार को भेजे गए सभी लोगों का रिकॉर्ड पुलिस के पास है।
विज्ञापन