फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Illegally Liquor Sale Purchase Going on in Haryana

हरियाणाः लॉकडाउन में भी धड़ल्ले से हो रही शराब की अवैध बिक्री, नशा और हथियार भी पकड़ा गया

Tue, 21 Apr 2020 12:11 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Illegally Liquor Sale Purchase Going on in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में 25 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन में शराब की अवैध बिक्री जारी है। असामाजिक तत्वों ने इसको कमाई का साधन बना लिया है। निजी वाहनों से ये लोग घर-घर और इलाका दर इलाका शराब की सप्लाई कर रहे हैं। यही नहीं शराब के साथ स्मैक और गांजे की भी सप्लाई की जा रही है। पूर्व में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी अवैध बिक्री की बात मान चुके हैं। उन्होंने बिक्री का स्रोत पता लगाने की भी बात कही है। डीजीपी मनोज यादव ने जिला पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। डीजीपी ने कहा कि विशेष अभियान के तहत हर जिले में रोजाना अवैध शराब का धंधा करने वालों पर धरपकड़ जारी है और मुख्यालय स्तर पर भी सभी जिला पुलिस की इस संदर्भ में की जाने वाली कार्रवाई का नियमित अपडेट लिया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत पुलिस रोजाना औसतन 5825 बोतल शराब पकड़ रही है। प्रदेश में अभी तक सभी जिलों में इस संदर्भ में एक्साइज एक्ट के तहत 1458 पर 1200 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें से 1285 गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


173 फरार हैं। सूबे में अभी तक 84537 अंग्रेजी और 72727 देसी बोतल शराब की पकड़ी जा चुकी है। 6321 बीयर, 108 कच्ची शराब की बोतल 14830 किलो और 14325 लीटर लहान (शराब बनाने का मैटेरियल),  कुल 49919.25 लीटर शराब, 16 बोतल रम, 32 बोतल ज़हर, 3.25 ग्राम स्मैक, 200 ग्राम गांजा, एक ड्रम अवैध शराब,  सप्लाई में लगे वाहनों में 14 कारें, 06 मोटरसाइकिल और दो स्कूटी समेत 198790 रुपए नकदी पकड़े गए हैं।  एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक में सबसे ज्यादा, नूंह में सबसे कम एफआईआर

- गुरुग्राम - 51 लोगों पर एफआईआर 51, गिरफ्तार 47, रिकवरी - 1292 अंग्रेजी, 6543 देसी , 70 बीयर, 8 कच्ची शराब की बोतल, एक कार, एक एक्टिवा 2260 रुपये।
- फरीदाबाद - 121 लोगों पर एफआईआर 95, गिरफ्तार 109, रिकवरी - 2802 अंग्रेजी,  1315 देसी , 524 बीयर की बोतल, एक ड्रम अवैध शराब।
- पंचकूला -19 लोगों पर एफआईआर 19, गिरफ्तार 18, रिकवरी - 311 अंग्रेजी, 911 देसी , 08 बीयर की बोतल।
-  अंबाला - 42 लोगों पर एफआईआर 31, गिरफ्तार 33, रिकवरी-  3325 अंग्रेजी, 118 देसी , 43 बीयर की बोतल, एक कार, एक जीप, 1000 रुपये।
- कुरुक्षेत्र - 56 लोगों पर एफआईआर 47, गिरफ्तार 52, रिकवरी- 1442 अंग्रेजी, 1245 देसी ,173 बीयर की बोतल,  170 किलो लहान,3.25 ग्राम स्मैक, 2 कारें।
- करनाल - 53 लोगों पर एफआईआर 41, गिरफ्तार 51, रिकवरी- 167 अंग्रेजी, 1759 देसी , 76 बीयर की बोतल, 1507 किलो लहान।
- यमुनानगर - 14 लोगों पर एफआईआर 14, गिरफ्तार 13, रिकवरी- 20 अंग्रेजी, 356 देसी , 16 रम की बोतल, एक कार।
- कैथल - 70 लोगों पर एफआईआर 59, गिरफ्तार 69, रिकवरी - 1785 अंग्रेजी, 241 बीयर की बोतल, 796.5 लीटर अवैध शराब 2570 किलो लहान, चार कारें एक मोटरसाइकिल।
- पानीपत - 68 लोगों पर एफआईआर 54, गिरफ्तार 61, रिकवरी - 334  अंग्रेजी, 2554 देसी , 61 बीयर की बोतल,  110 लीटर अवैध शराब, 200 ग्राम गांजा।

- रोहतक - 124 लोगों पर एफआईआर 108, गिरफ्तार 112, रिकवरी - 3061 अंग्रेजी, 10594 देसी, 203 बीयर की बोतल, 35 किलो लहान, एक सेंटरा, 180630 रुपये।
-  सोनीपत - 55 लोगों पर एफआईआर 36, गिरफ्तार 55, रिकवरी - 859 अंग्रेजी, 5422 देसी, 96 बीयर की बोतल।
- झज्जर - 36 लोगों पर एफआईआर 20, गिरफ्तार 19, रिकवरी - 11679 अंग्रेजी, 6418 देसी शराब की बोतल।
- चरखीदादरी - 42 लोगों पर एफआईआर 36, गिरफ्तार 34, रिकवरी - 473 अंग्रेजी, 3583 देसी, 33 बीयर की बोतल, 12500 रुपये।
- भिवानी - 51 लोगों पर एफआईआर 44, गिरफ्तार 43, रिकवरी - 513 अंग्रेजी,  85 बीयर की बोतल, 63 लीटर लहान, एक कार, 844 लीटर अवैध शराब।
- हिसार - 122 लोगों पर एफआईआर 96, गिरफ्तार 104, रिकवरी - 30733 अंग्रेजी, 2825 बीयर की बोतल, 35 किलो और 70 लीटर लहान, 2 कार, एक जीप, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, दो सैंटरा, 31322 लीटर अवैध शराब।
- हांसी - 49 लोगों पर एफआईआर 41, गिरफ्तार 47, रिकवरी -  20 अंग्रेजी, 4691 देसी, 203 बीयर की बोतल, 125 बोतल और किलो लहान, 67 लीटर अवैध शराब।
- सिरसा - 104 लोगों पर एफआईआर 82, गिरफ्तार 94, रिकवरी - 62 अंग्रेजी, 698 देसी, 72 बीयर की बोतल, 2805 लीटर और 15 किलो लहान, 32 बोतल जहर, 1792 लीटर अवैध शराब।

- फतेहाबाद - 90 लोगों पर एफआईआर 82, गिरफ्तार 76, रिकवरी - 2403 देसी, 84 बीयर की बोतल, 1805 किलो 1000 लीटर लहान, 971 लीटर अवैध शराब।
- जींद - 95 लोगों पर एफआईआर 89, गिरफ्तार 88, रिकवरी - 790 अंग्रेजी, 1812 देसी, 423 बीयर की बोतल,  6230 लीटर, और 380 किलो लहान, 3110 कारतूस 5 कार, 5 मोटरसाइकिल, 1 जीप, 2430 लीटर अवैध शराब।
- रेवाड़ी - 53 लोगों पर एफआईआर 40, गिरफ्तार 45, रिकवरी - 1984 अंग्रेजी, 15882 देसी, 177 बीयर की बोतल।
- नारनौल - 73 लोगों पर एफआईआर 51, गिरफ्तार 47, रिकवरी - 3226 अंग्रेजी, 4394 देसी, 182 बीयर की बोतल।
- पलवल ऱ् 56 लोगों पर एफआईआर 53, गिरफ्तार 45, रिकवरी - 499 अंग्रेजी, 595 देसी, 178 बीयर की बोतल, 100 लीटर कच्ची शराब, एक मोटरसाइकिल।
- नूंह - 14 लोगों पर एफआईआर 11, गिरफ्तार 13, रिकवरी - 1616 बोतल और 120 लीटर देसी, 216 बीयर की बोतल, 10000 किलो लहान, 2400 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed