फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Haryana Home Minister Anil Vij Statement on Migrants

लॉकडाउन: हरियाणा में 45 हजार प्रवासियों ने बनाया घर वापसी का मन, सरकार करेगी ट्रेन का इंतजाम

Mon, 04 May 2020 05:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 May 2020 05:08 PM IST
सार

  • सरकार की ओर से तैयार पोर्टल पर पहले दिन किया पंजीकरण
  • अब ट्रेन के माध्यम से अपने-अपने प्रदेश जाएंगे यह लोग

विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Haryana Home Minister Anil Vij Statement on Migrants
प्रवासी मजदूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में चारों तरफ फैले कोरोना के संक्रमण के बीच हरियाणा में मौजूद करीब 45 हजार श्रमिक अपने घरों की तरफ जाना चाहते हैं। अधिकतर मजदूरी करने वाले यह लोग अब यहां रहकर दिन काटना नहीं चाहते। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में दूसरे प्रदेशों से आए हुए 45000 लोग जाने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


अभी रजिस्ट्रेशन का काम जारी है। जब इनके रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा तो सरकार इन्हें भेजने के लिए ट्रेन करेगी। फिलहाल 1200 लोगों के लिए एक ट्रेन चलाने के लिए अनुमति दी है। रेलवे का कहना है कि ऐसे लोगों को दूसरे प्रदेशों में भेजने के लिए नान एसी स्लीपर गाड़ियां दी जाएंगी। एक ट्रेन में 20 कोच होंगे और यह गाड़ियां सीधे उसी स्टेशन पर रुकेंगी। 
विज्ञापन


जहां के लिए यह श्रमिक जाएंगे बीच में ये रेलगाड़ियां कहीं भी नहीं रुकेंगी। विज ने बताया कि इस बार एक और बात देखने में आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि श्रमिक चाहे पंजाब के हों, तमिलनाडु के या फिर किसी और प्रदेश के सभी एक बार अपने घर जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि कोरोना की वजह से इनमें असुरक्षा की भावना आई है। जिसकी वजह से यह घर जाना चाह रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपने प्रदेश में इनको बेहतर सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। हमारे यहां मेडिकल सुविधाएं भी अन्य प्रदेशों से बेहतर है। लेकिन उसके बावजूद लोग जाना चाह रहे हैं।

मजदूरों को नि: शुल्क घर भेजेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा में फंसे बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश के सभी मजदूरों को जल्दी उनके गृह राज्यों में सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से विशेष श्रमिक ट्रेन में भेजा जाएगा। हरियाणा सरकार उन्हें नि:शुल्क घर भेजेगी। बाकी राज्यों के प्रवासी मजदूरों की संख्या हरियाणा में कम है, इसलिए नई दिल्ली से विशेष ट्रेनों के माध्यम से उनकी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। 


उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों के खेतिहर मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वे जहां है, वहीं रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्हें भेजने की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed