{"_id":"5eaa593e8ebc3e9025769719","slug":"coronavirus-lockdown-haryana-government-will-provide-online-education-via-edusat-channels","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः हरियाणा में अब तीन नए एजुसेट चैनल से होगी पढ़ाई, सक्षम परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः हरियाणा में अब तीन नए एजुसेट चैनल से होगी पढ़ाई, सक्षम परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ
Thu, 30 Apr 2020 10:22 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के 'घर से पढ़ाओ अभियान' के अंतर्गत अब तीन नए एजुसेट चैनल के माध्यम से छात्रों की घर से पढ़ाई चलेगी। सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को स्थापित किया जाए। इसी के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने भी सभी ग्रेडस के लिए तीन नए एजुसैट चैनलों के माध्यम से शैक्षिक वीडियो उपलब्ध करवाए हैं, जो केबल और डीटीएच टीवी नेटवर्क, दोनों पर उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त ‘घर से पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत व्हाट्सएप, एसएमएस और फोन कॉल्स के माध्यम से अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षकों के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर, ‘सक्षम हरियाणा कार्यक्त्रस्म’ के तहत फरवरी 2020 में आयोजित की गई सक्षम घोषणा परीक्षा के परिणामों में राज्य के सभी 119 खंडों में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रेड 3 और 4 के सक्षम घोषणा परीक्षा परिणाम में राज्य के क्त्रस्मशऱ् 117 और 116 खंडों को सक्षम घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स के परियोजना निदेशक डॉ.राकेश गुप्ता ने आज जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, डीपीसी, डीआईईटी प्राचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में राज्य के 119 खंडों से 200 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। गुप्ता ने राज्य के सबसे बड़े जिले होने के बावजूद फरवरी, 2020 में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिसार और भिवानी जिलों के अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने चरखी दादरी जिले में नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी। गुप्ता ने कहा कि नकल करने की संस्कृति पर अंकुश लगाने की जरूरत है और हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि नकल से कोई मदद नहीं मिलती है। अगले वर्ष की सक्षम घोषणा परीक्षा के बारे अधिकारियों को जानकारी देते हुए डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि इस बार वरिष्ठ ग्रेडस के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया कि अगले वर्ष की परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी घर पर रह कर ही अध्ययन करना जारी रखें।