फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Red Alert in Forest Area of Chandigarh

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ के फॉरेस्ट एरिया में रेड अलर्ट जारी, जानवरों में तेजी से फैलता है संक्रमण

Tue, 07 Apr 2020 01:36 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Red Alert in Forest Area of Chandigarh
फाइल फोटो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ के फॉरेस्ट एरिया में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंगली जानवरों में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए शहर के 4 फॉरेस्ट एरिया में कर्मचारियों की भी एंट्री बैन कर दी गई है। इसके साथ ही मिनिमम स्टाफ कर दिया गया है। अब 10 प्रतिशत कर्मचारी ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह आदेश अब वन विभाग की ओर से जारी किया गया है। चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यूटी के फॉरेस्ट एरिया में रहने वाले जंगली जानवरों को बचाने के लिए वन विभाग ने रेड अलर्ट कर दिया है। संक्रमण से जंगल सुरक्षित रहे, इसे लेकर अब विभागीय कर्मचारियों की भी इंट्री बैन कर दी है।
विज्ञापन


बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर फॉरेस्ट एरिया में कर्मचारियों की एंट्री दी जाएगी। शहर के चार प्रमुख फॉरेस्ट एरिया सिटी फॉरेस्ट, सुखना सेंचुरी, बोटेनिकल गार्डन और बटर फ्लाई पार्क में एंट्री गेट पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नोटिस लगा दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ सहित और भी हैं जंगली जानवर

चंडीगढ़ के फॉरेस्ट एरिया में तेंदुआ सहित कई अन्य जंगली जानवर रहते हैं। इनमें नीलगाय, सांभर, चीतल, पार्किपाइन, पेंगुलिन, पाइथन आदि शामिल हैं। जानवरों के अलावा हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी जंगलों में निवास करते हैं, जिनको देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

जानवरों में तेजी से फैलता है संक्रमण
पशु विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस का संक्रमण जानवरों में तेजी से फैलता है। विशेषज्ञों ने बताया कि हाल ही में यूएसए में एक टाइगर में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस टाइगर की उम्र चार साल बताई जा रही है। न्यूयार्क सिटी स्थित ब्रोनेक्स जू में यह टाइगर रहता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टाइगर को एहतियातन अन्य जानवरों से अलग रख दिया गया है। चंडीगढ़ में भी इसी को लेकर एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed