फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Rapid Test Kit, Haryana Government Cancelled Order of China Company

कोरोनाः हरियाणा ने रद्द किए चीन की कंपनियों के ऑर्डर, अब साउथ कोरिया से मंगवाई रेपिड टेस्ट किट

Wed, 22 Apr 2020 05:39 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Rapid Test Kit, Haryana Government Cancelled Order of China Company
फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने चीन की कंपनियों को दिए गए ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। अब साउथ कोरिया से रेपिड टेस्ट किट मंगवाई गई हैं। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने चीन की दो कम्पनियों के ऑर्डर रद्द करके साउथ कोरिया की कंपनी को ऑर्डर दिए हैं, जो मानेसर में टेस्टिंग किट बना रही है। साउथ कोरिया की कंपनियों को एक लाख किट का ऑर्डर दिया गया था और 25000 किट कंपनी ने हरियाणा को सौंप भी दी है। किट चीन से लगभग आधे दामों में और अच्छी गुणवत्ता के साथ मिल रही हैं।
विज्ञापन


10 जिले हो गए कोरोना मुक्त
हरियाणा के 10 जिले कोरोना मुक्त होने पर गृहमंत्री विज ने बधाई देते कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अच्छा काम कर रही हैं। इसीलिए हरियाणा देश मे आज सबसे आगे है। यहां कोरोना मरीजों के डबल होने की रफ्तार लगभग 14 दिन है, जबकि देश में यह 7.5 दिन है। हरियाणा में रिकवरी रेट 57% है, वहीं देश में केवल 16 फीसदी है। यह कोरोना योद्धाओं की कर्मठता का ही परिणाम है।
विज्ञापन


अनुशासन तोड़ोगे तो लड़ाई लंबी चलेगी
मुख्यमंत्री द्वारा कुछ जगह दी गई छूट को वापस लेने पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा के अगर लोग अनुशासन तोड़ेंगे तो उन्हें यह मान लेना चाहिए कि लड़ाई अभी काफी लंबी चलनी है। यदि सरकार छूट दे रही है तो लोगों को यह भी नहीं मानना चाहिए कि सब कुछ पहले जैसा हो गया है। हमारी कामना है कि स्थिति पहले जैसी सामान्य हो जाए, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा, इसका कुछ भी पता नहीं है। लोग छूट का नाजायज फायदा उठाते हैं, इसलिए पहले दिन ही चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदंड पूरे करने वाली कंपनियों का ही खरीदेंगे सामान

कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश के अंदर जो भी उपकरण खरीदे जा रहे हैं। उन सभी को केंद्र द्वारा निर्धारित कंपनियों से लिया जा रहा है। विज ने कहा कि हम सामान के मामले में कोई भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। विज ने कहा कि जिलों में हमने पर्याप्त मात्रा में मास्क और सभी सामान उपलब्ध कराया है। इसीलिए किसी भी जिले से सामान की कमी जैसी बात सामने नहीं आयी है।

अनिल विज ने पीपीई किट के मामले में पूछे गए सवाल पर कहा कि मैंने फाइल पर लिख दिया है कि तय मानदंड पूरे करने वाली किटें ही खरीदी जाएंगी। जिसमें सिटरा का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। गुडग़ांव की लैब की रिपोर्ट गलत आने के बाद में सूबे के मंत्री विज ने पूरे मामले में बुधवार को भी गंभीरता दिखाते हुए कहा कि सीएमओ अंबाला व गुरुग्राम को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे, इसके बाद में इस लैब संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि वर्तमान में किसी निगेटिव और ठीक व्यक्ति को पाजिटिव घोषित कर देना बेहद ही चिंताजनक बात है, यह एक तरह का डेथ वारंट है। विज ने कहा कि इस तरह के मामलों में वे किसी भी तरह का समझौता करने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed