{"_id":"5e8c6ae18ebc3e75df755feb","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-health-department-give-deadline-to-all-tablighi-jamaat-participants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने छिपे जमातियों को दी 24 घंटे की मोहलत, चेतावनी- नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने छिपे जमातियों को दी 24 घंटे की मोहलत, चेतावनी- नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई
Tue, 07 Apr 2020 05:38 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे में हिस्सा लेने के बाद पंजाब में छिपे जमातियों को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 24 घंटे की आखिरी मोहलत दी है। विभाग ने यह अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे खुद ही नजदीक के थाने में रिपोर्ट करें या फिर आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में छिपे ऐसे जमातियों को अगले 24 घंटे में कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए पेश होना चाहिए। निजामुद्दीन से पंजाब में पहुंचे 467 जमातियों में से पुलिस ने अब तक 445 लोगों का पता लगा लिया है जबकि 22 की तलाश जारी है। इनमें से 350 के सैंपल लिए गए थे। इनमें 12 पॉजिटिव और 111 निगेटिव पाए गए हैं। बाकी 227 के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि तब्लीगी जमात का मरकज कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आया है।
विज्ञापन
Punjab Health Department today gave a 24-hour deadline to all Tablighi Jamaat participants of the Delhi Nizamuddin Markaz event, who were hiding out in the state, to report to the nearest police station, or else face criminal prosecution: Information&Public Relations Dept, Punjabविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 7, 2020