फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Positivve Cases in Punjab

पंजाब में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 162 नए मामले आए सामने, अब तक 704 संक्रमित

Fri, 01 May 2020 06:08 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 May 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Positivve Cases in Punjab
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

पंजाब में शुकवार को कोरोना वायरस के 162 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें 82 लोग वे हैं, जो नांदेड़ और कोटा समेत देश के अन्य भागों से पंजाब लौटे हैं। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 704 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


अमृतसर जिला राज्य में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन कर उभरा है, जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 145 हो गई है। वहीं जालंधर में यह संख्या 105 हो गई है। शुक्रवार को अमृतसर में 55, पटियाला और फिरोजपुर में 24-24, लुधियाना में 22, जालंधर में 16, फतेहगढ़ साहिब में 10, मोहाली में 6, फाजिल्का में 4, मोगा में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन


इन मरीजों में से फतेहगढ़ साहिब में 3, अमृतसर में सभी, पटियाला में 23, लुधियाना में 13, फाजिल्का के सभी 4, मोगा का एक, फिरोजपुर के सभी 15, मोहाली के 5 लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं। सेहत विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक इस महामारी से 108 लोग ठीक भी हुए हैं। विभाग की ओर से राज्य में अब तक 23176 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 18222 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 4369 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 470 कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के कुल केसों का विवरण इस प्रकार है- 
जालंधर में 105, अमृतसर में 145, मोहाली में 92, पटियाला में 88, लुधियाना में 99, पठानकोट में 25, नवांशहर में 23, फिरोजपुर में 17, तरनतारन में 14, मानसा में 13, कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब में 12-12, होशियारपुर में 11, मोगा, फरीदकोट, रोपड़ व संगरूर में 5-5, मुक्तसर व गुरदासपुर में 4-4, बरनाला में 2 केस।

लुधियाना: पॉजिटिव आने पर मजदूर को पुलिस की मदद से तलाशा

गयासपुरा पीपल चौक पर रहने वाले एक मजदूर की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि विभाग ने उसका पत सही नहीं लिखा था। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद ली और काफी मशक्कत के बाद टीम उसके घर पहुंची। देर रात लगभग डेढ़ बजे उसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कर लिया गया है। अब उसके परिवार के अन्य तीन सदस्यों की जांच नहीं की गई है। 

महिला जेल में भी कोरोना ने दी दस्तक
कोरोना ने ताजपुर रोड स्थित महिला जेल में भी दस्तक दे दी है। नशा तस्करी के मामले में संगरूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर तीन दिन पहले जेल में भेजी गई एक महिला हवालाती कोरोना पॉजिटिव मिली है। डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट चंचल शर्मा ने बताया कि महिला हवालाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संगरूर पुलिस ने उन्हें उसके बारे में अवगत कराया। 

उसे तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जेल में आ रहे सभी नए हवालातियों को पहले ही 14 दिन के लिए अलग रखा जा रहा है। उक्त महिला को भी अलग से रखा गया था। इस लिए उसके कारण किसी और को संक्रमण नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मामले का पता चलने के बाद डीआईजी जेल ने भी महिला जेल का दौरा किया है।

राजपुरा में एक और कोरोना पॉजिटिव

राजपुरा में शुक्रवार को एक संक्रमित मरीज मिला। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 19 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाला एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से बीमार था। परिवार के लोगों ने पहले तो राजपुरा के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास उसका इलाज करवाया, जब वहां उसकी सेहत ठीक नहीं हुई तो उसे मोहाली के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। 

वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां पर जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। जानकारी मिलते ही टाऊन में पटेल कालोनी के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। सिविल सर्जन पटियाला डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सुबह तक आ जाने की उम्मीद है।
 
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना के चार केस
फतेहगढ़ साहिब के कोरोना के चार मरीज हो चुके हैं, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पहला केस जिले के गांव नारायणगढ़ छन्ना का है। उसे ज्ञान सागर अस्पताल (बनूड़) में शिफ्ट कर दिया है। श्री हजूर साहिब से लौटे हवारा कलां की दो महिलाएं और एक युवक मंडी गोबिंदगढ़ निवासी भी पॉजिटिव पाए गए हैं जो लुधियाना में उपचाराधीन हैं। वह श्री हजूर साहिब से लुधियाना पहुंचे थे और फतेहगढ़ साहिब में नहीं आए।

पटियाला: श्री हजूर साहिब से लौटे 24 श्रद्धालु पॉजिटिव

पटियाला जिले में शुक्रवार को उस समय कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया, जब श्री हजूर साहिब से लौटे 24 श्रद्धालुओं में कोरोना की पुष्टि हुई। देर शाम इन श्रद्धालुओं की रिपोर्ट आने से पटियाला में दहशत फैल गई। उधर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सभी नए मरीजों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस तरह पटियाला में अब कोरोना मरीजों की संख्या 89 हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार को श्री हजूर साहिब से लौटे 95 श्रद्धालुओं के सैंपल लिए गए थे। इनके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों से 51 और सैंपल लिए गए थे। इन कुल 146 सैंपलों में से शुक्रवार देर शाम 24 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। सभी को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बाकी श्रद्धालुओं को फिलहाल गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में क्वारंटीन किया गया है। 

सीएमओ ने बताया कि गुरुवार देर रात को राजपुरा के सत्य नारायण मंदिर के नजदीक रहने वाला एक 63 साल का बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को बुजुर्ग के राजपुरा में सभी नजदीकी संपर्क वाले और हाईरिस्क वाले 16 लोगों के सैंपलों समेत 19 सैंपल लिए गए हैं। 

सीएमओ ने आगे बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से भी कोरोना जांच को शुक्रवार से 74 सैंपल जांच को लिए गए हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को सरकारी स्कूलों में बनाई क्वारंटीन सुविधा में रखा जा रहा है। जहां एरिया के संबंधित पैरा मेडिकल स्टाफ की ओर से इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

अमृतसर बना कोरोना का नया हॉटस्पाट, 55 नए मरीज मिले

केंद्र सरकार ने अमृतसर को ऑरेंज जोन में रखा है लेकिन गुरुवार को श्री हुजूर साहिब से आए 76 लोग पॉजिटिव मिलने के बाद अमृतसर कोरोना का नया हॉटस्पाट बन गया है। शुक्रवार को 55 नए मरीज मिले हैं। श्री हजूर साहिब से आए 600 लोगों में से अभी 350 लोगों की ही जांच हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि इन पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों को तलाशना। शुक्रवार को मिले सभी मरीज श्री हजूर साहिब से लौटे थे। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारी इनके संपर्क में आए लोगों को ढूंढने के लिए बैठकें करते रहे। फील्ड में भी हेल्थ वर्करों को भेजा गया। इन पॉजिटिव में चार बच्चे भी शामिल हैं। 

जालंधर में एक ही दिन में कोरोना के 16 नए मरीज मिले 
जालंधर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 16 नए पॉजिटिव केस आए। इसके बाद कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 105 पहुंच गई है। सेहत विभाग की टीमों को तत्काल इलाकों में सर्वे शुरू कर दिया है और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है। जो मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, उनमें एक श्री हजूर साहिब से लौटा हैं। दो मरीज देहात इलाकों से हैं जबकि 14 सिटी से हैं। दिक्कत यह है कि जो मरीज कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनमें कोई लक्षण नहीं है।

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 35 लोग 
रोपड़ में कोरोना पॉजिटिव आए दो व्यक्तियों के संपर्क में 35 लोग आए है। श्री चमकौर साहिब के गांव मक्कोवाल निवासी पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आए 26 लोगों की जानकारी प्रशासन को मिली है, जबकि नंगल के गांव भंगल निवासी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में 9 लोग आए है। डीसी सोनाली गिरी ने बताया कि श्री हजूर साहिब से लौटे जिले के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed