{"_id":"5e8c1a198ebc3e78c00d0d7e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-milkha-singh-harbhajan-singh-yograj-singh-video-messages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः मिल्खा सिंह, हरभजन व योगराज सिंह का वीडियो संदेश, बोले- पीएम मोदी की मानें, घर में रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः मिल्खा सिंह, हरभजन व योगराज सिंह का वीडियो संदेश, बोले- पीएम मोदी की मानें, घर में रहें
Tue, 07 Apr 2020 11:48 AM IST
खुशबू गोयल
नरिंदर वैद्य, जालंधर
नरिंदर वैद्य, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
किक्रेटर हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ खिलाड़ियों व फिल्मी हस्तियों से बात करके उनसे लोगों को कोरोना की बीमारी से बचाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया था। इसके चलते अब किक्रेटर से लेकर मशहूर पंजाबी फिल्मी हस्तियां भी वीडियो संदेश जारी करके लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस क्रम में किक्रेटर हरभजन सिंह, किक्रेटर व फिल्म अभिनेता योगराज सिंह व फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी आगे आए हैं।
हमें जंग पर नहीं भेजा जा रहा मात्र घरों में रहना है
टर्बनेटर के नाम से मशहूर किक्रेटर हरभजन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की बातों का अनुसरण करें और घर में ही रहें। हमें जंग पर नहीं भेजा जा रहा, मात्र घर में रहने के लिए ही कहा जा रहा है। अगर हम अपने देश व देशवासियों के लिए इतना भी नहीं कर सकते तो शायद हम देशभक्त नहीं हैं। आज सभी के सहयोग की जरूरत है। डॉक्टर, नर्स व अन्य लोग जो कोरोना महामारी के खिलाफ जंग को जीतने में लगे हैं, उनके लिए दुआ कीजिए। दुआएं बहुत कुछ बदल सकती हैं। हम जरूर जीतेंगे।

वक्त विचारे सो बंदा होए, वक्त विचारों व घर में रहो
पूर्व किक्रेटर व फिल्म अभिनेता योगराज सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी करके कहा कि वक्त का तकाजा है, हमें घरों में रहना चाहिए। फिर आप क्यों घर से बाहर निकल रहे हैं। गुरु महाराज ने भी कहा है कि वक्त विचारे सो बंदा होए, यानि जो व्यक्ति वक्त को विचार करके, वक्त को ध्यान में रखकर कार्य करता है, वही सफल रहता है। इस समय वक्त थोड़ा बुरा है, कोरोना वायरस फैला हुआ है। देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घर में रहें, फिर हम क्यों उनकी व डॉक्टरों की बात नहीं मान रहे हैं। वक्त को विचारो व घर में ही रहो।
घर में रहें और 25 से 30 मिनट एक्सरसाइज कीजिए
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपन सहयोग देते हुए फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने भी डेढ़ मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। डॉक्टर बार-बार कह रहे हैं कि सभी घर में रहें। आप डॉक्टरों की बात मानें व कोरोना वायरस को हराने के लिए घर पर ही रहें। मैं, मेरा बेटा, मेरी पत्नी, मेरा पोता सब मिलकर कसरत करते हैं। इससे बीमारी लगने का खतरा कम हो जाता है। आपके पास भी समय है, इसलिए कसरत करें, क्योंकि कसरत ही आपको कोरोना से दूर रख सकती है।