फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consultant, Question Answers on Hello Doctor

व्यायाम करें और वजन को कंट्रोल में रखें...सही सलामत रहेंगे घुटने, पढ़ें डॉक्टर से 13 सवाल-जवाब

Wed, 22 Apr 2020 01:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Apr 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consultant, Question Answers on Hello Doctor
फाइल फोटो
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की हेल्पलाइन में सोमवार को सवालों के जवाब दिए सेक्टर-47 डी स्थित एडवांस हिप एंड नी क्लीनिक के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा ने।
विज्ञापन


सवाल: मैं एक डायबिटिक पेशेंट हूं। मेरे शरीर की सारी हड्डियों में दर्द रहता है। इसकी क्या वजह हो सकती है। मार्गदर्शन करें।
- श्याम नारंग, सेक्टर 22
जवाब: आपको शुगर चेक करना होगा। कई बार डायबिटीज अनियंत्रित होने से यह दिक्कत बढ़ जाती है। आपने अपनी उम्र नहीं बताई है। 40-50 प्लस की एज में डायबिटीज होने की वजह से हड्डियां अंदर से खोखली होने लगती हैं। इसे ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं। फिलहाल आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखें। कैल्शियम व विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लें। सप्लीमेंट तभी काम करेंगे, जब थोड़ी वजनदार एक्सरसाइज करेंगे।
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 50 वर्ष है। मैं डायबिटिक हूं। तीन साल पहले राइट साइड की टांग में साइटिका का दर्द हुआ था जो ठीक हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद राइट साइड के घुटने में दर्द होता है। दायें पैर की आखिरी दो अंगुलियाें में सुन्न जैसा रहता है। कृपया समाधान बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीमा आहुजा, डेराबस्सी
जवाब: पैर में सुन्नपन होने की दो वजह हो सकती हैं। पहला, डायबिटीज लंबे समय से होने से नर्व कमजोर हो जाती है। इसे न्यूरोपैथी कहते हैं। दूसरा कारण साइटिका या डिश प्रॉब्लम हो सकती है। जब नर्व पर ज्यादा देर तक प्रेशर रहे तो इससे नर्व डैमेज हो जाती है। स्पाइन का एमआरआई और विटामिन बी-12 का टेस्ट करवाकर डाक्टर को दिखाएं। घुटने के दर्द का साइटिका से कोई लेना-देना नहीं है। ज्वाइंट के एक्सरे से ही दर्द का पता लगेगा। एहतियात के तौर पर सीढ़ी से ऊपर चढ़ने का काम न करें। जमीन पर चौकड़ी मारकर बैठना भी नजरअंदाज करें।

सवाल: मेरी उम्र 55 साल है। एक साल पहले बाथरूम में फिसल जाने से मेरे लेफ्ट सोल्डर में माइनर फ्रैक्चर हुआ था। हड्डी तो जुड़ गई थी, लेकिन दर्द रहता है। हाथ ज्यादा मुड़ता नहीं और ज्यादा वजन भी नहीं उठा सकता।
- राजकुमार, डेराबस्सी
जवाब: आपको फ्रोजन शोल्डर की शिकायत है। शेल्डर में चोट या फ्रैक्चर के बाद सही वक्त पर फिजियोथैरेपी नहीं करने पर फ्रोजन शोल्डर हो सकता है। घर के आसपास फिजियोथैरेपी करवाएं। गर्म पानी का सेंक करें। एक्सरसाइज करें। यदि इन सबके बावजूद ठीक नहीं होता तो इंजेक्शन लगते हैं।

सवाल: मेरा एक जनरल सवाल है। 50 साल बाद घुटनों में, जो ग्रीस खत्म हो जाती है। ऐसा न हो, उसके लिए क्या कदम उठाएं।
- अनु महाजन, जीरकपुर मोहाली
जवाब: घुटनों में ग्रीस खत्म होने के अधिकतर मामलों में जेनेटिक फ्रैक्टर होता है। इससे बचने के लिए आप अपने वजन को कंट्रोल करें। रेग्युलर फिजिकल एक्टिविटी और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करते रहें।

सवाल: मेरी उम्र 54 साल है। वजन 65 और हाईट 5.6 है। मेरे घुटने, स्पाइनल और राइट एल्बो में पिछले दो महीने से दर्द है। जब मैं किसी वस्तु को पकड़ता हूं तो हाथ में दर्द होता है और रात के वक्त सुन्न पड़ जाते हैं।
- नैब सिंह, सेक्टर 23 चंडीगढ़
जवाब: यह लक्षण सरवाइकल डिस्क या सवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की ओर इंगित करता है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें। किसी आर्थोपीडिक्स को दिखाएं।

सवाल: मेरी उम्र 34 साल है। मेरे दोनों घुटनों और पैर के तलवे में दर्द रहता है। जब सोकर उठता हूं तो चला नहीं जाता। कमर में भी दर्द की शिकायत है।
- अजय मौर्या, सेक्टर 32 सी चंडीगढ़
जवाब: यह लक्षण गठिया की ओर से इशारा कर रहे हैं। इसके लिए आपको सभी ब्लड टेस्ट करवाने होंगे। उसके बाद आर्थोपीडिक्स को दिखाएं।

सवाल: मेरी उम्र 47 साल है। पांच साल पहले मेरे पैर की घुटने से नीचे की हड्डी टूट गई थी। पैर की हड्डी व घुटने में लगातार दर्द रहता है। बारिश के समय दर्द बढ़ जाता है। पैर की हड्डी में दो नट भी लगे हैं।
- हरिप्रकाश, जीरकपुर
जवाब: आपको अपने किसी नजदीकी डाक्टर को दिखाना होगा। यह देखना पड़ेगा कि हड्डी जुड़ी है या नहीं। हड्डी जुड़ी हुई और फिर भी दर्द रहता है तो नट को निकाल देते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 45 वर्ष है। हड्डियों में बहुत दर्द रहता है। नारियल के तेल की मालिश करती हूं। लेकिन आराम नहीं आता। दर्द कभी पैरो, हाथों, गर्दन में रहता है। कृपया इलाज बताएं।
- संगीता, जीरकपुर
जवाब: मल्टीप्ल दर्द अर्थराइटिस की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके लिए ब्लड टेस्ट करने होते हैं। आपको डाक्टर से मिलना होगा। इसके अतिरिक्त आप कैल्शियम व विटामिन डी सप्लीमेंट लें।

सवाल: मेरी उम्र 32 साल है। मैं तीन महीने से साइटिका का दर्द झेल रहा हूं। कृपया समाधान बताएं।
- कमल, चंडीगढ़
जवाब: आपको कुछ एहतियात बरतनी होगी। कमर की बेल्ट पहनकर रखें, आगे झुकना और भारी वजह न उठाएं। आपने किसी को दिखाया तो होगा। यदि तीन महीने से दवा और सावधानियां बरतने के बावजूद आराम नहीं आया है तो एमआरआई करवाकर डाक्टर को दिखाएं। 98 फीसदी साइटिका दर्द बिना सर्जरी के ठीक हो जाते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 57 साल है। मुझे हिप्स के ज्वाइंट में काफी दर्द है। दर्द शुरू होकर टांग तक जाता है और उसे सुन्न करता है। पीजीआई में ट्रीटमेंट चला था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं जा पा रही। कृपया कोई समाधान बताएं।
- नसीब कौर, सेक्टर 19 पंचकूला
जवाब: आपको दो प्राब्लम हो सकती हैं। यदि डिस्क की दिक्कत है तो बेल्ट पहनकर रखें। आगे झुकना और वजन नहीं उठाना है। यदि प्राब्लम हिप ज्वाइंट की है तो वॉकिंग स्टिक का इस्तेमाल करें। दर्द होने पर पेनकिलर लें। आपको डाक्टर को दिखाना ही होगा।

सवाल: मेरी उम्र 28 साल है। मुझे पैर के बैक साइड में कभी-कभी दर्द रहता है। मालिश करके ठीक हो जाता है। तीन दिन बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। कृपया उपाय बताएं।
- प्रेम, चंडीगढ़
जवाब: आप पहले यूरिक एसिड का टेस्ट करवाकर डाक्टर को दिखाएं। लेदर के शूज को नजरअंदाज करें। आरामदायक स्पोर्ट्स शूज का इस्तेमाल करें। यदि फिर भी ठीक नहीं होता है तो एक्सरे करवाएं। कई बार पैर के पीछे हड्डी बढ़ जाती है। इस वजह से भी दर्द हो सकता है।

सवाल: मेरी उम्र 34 साल है। मेरे हाथ में दर्द रहता है। जब मुट्ठी बांधती हूं तो एल्बो से कलाई तक दर्द रहता है। ज्यादा भारी सामान उठाने पर दर्द बढ़ जाता है।
- सपना, सेक्टर 8 चंडीगढ़
जवाब: आप जो लक्षण बता रही हैं, वह टेनिस एल्बो की ओर से इशारा कर रही हैं। मार्केट से टेनिस एल्बो बेल्ट खरीद लें। उसे पहनकर रखें। लोकल एरिया में बर्फ लगा लें। फिजियोथैरेपी करवाएं। यदि ठीक नहीं होता है तो किसी आरथोपीडिक्स को दिखाएं। उस एरिया में इंजेक्शन लगाए जाते हैं। भारी वेट और कपड़े निचोड़ने वाले मूवमेंट को न करें।

सवाल: मेरी पत्नी सत्या देवी सात महीने पहले फिसल गई थी। इससे स्पाइन में हेयर क्रेक का पता चला। डाक्टर ने उन्हें बेल्ट, मेडिसिन व नियमित जांच की सलाह दी। पांच महीने बाद बताया कि वह पूरी तरह से ठीक है। फिजियोथैरेपी की भी सलाह दी थी। लेकिन फिर से उसे दर्द की शिकायत रहती है। कृपया परामर्श बताएं।
- बीएस बंसल, पंचकूला
जवाब: बेल्ट पहनकर रखें। घर के कामकाज करते वक्त आगे न झुके। भारी सामान न उठाएं। कैल्शियम व विटामिन डी के सप्लीमेंट लेते रहें। इसके बावजूद ठीक नहीं होता है तो दोबारा से एक्सरे करवाकर डाक्टर को दिखाएं। कहीं नया फ्रैक्चर तो नहीं हुआ है। इस उम्र में हड्डियां काफी कमजोर होती हैं। थोड़ा सा झटका लगने पर दोबारा से फ्रैक्चर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed