फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consultant Intraction via Hello Doctor Helpline

शुगर अनियंत्रित होने से पैरों की उत्तेजना खत्म हो सकती है, पढ़ें डॉक्टर से पूछे गए सवाल और जवाब

Thu, 23 Apr 2020 04:11 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consultant Intraction via Hello Doctor Helpline
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की हेल्पलाइन में बुधवार को सवालों के जवाब दिए सेक्टर 21 ग्लोबल हेल्थ केयर के डायरेक्टर व डायबिटिज स्पेशलिस्ट डॉ. संजीव भाटिया ने।
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 53 साल है और मैं पिछले 20 सालों से डायबिटिक हूं। उपचार के लिए मेटफार्मिन 500 एमजी और गिलिमप्राइड एक एमजी सुबह शाम लेता हूं। मेरी शुगर खाली पेट 188 के करीब रहती है। कुछ दिनों से मेरे पैरों के नाखून सफेद रंग के हो रहे हैं। मैंने कैल्शियम का टेस्ट करवाया है। वह भी ठीक है।
विज्ञापन

- अश्विनी कुमार सेक्टर 38 चंडीगढ़
जवाब: आप तीन महीने की औसत शुगर बताने वाला एचबीएवनसी व विटामिन बी-12 का टेस्ट करवाएं। आपको डायबिटिक न्यूरोपैथी की बीमारी हो सकती है। टेस्ट के बाद डायबिटिक फुट के स्पेशलिस्ट को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 40 साल है और मैं एक डायबिटिक पेशेंट हूं। मैंने सुना है कि डायबिटीज से डायबिटिक फुट की समस्या उत्पन्न होती है। अपने पैरों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
- राघव, चंडीगढ़
जवाब: आपको अपनी शुगर को सख्ती से कंट्रोल रखनी होगी। पैरों की जांच किसी फैमिली मेंबर से करवाएं। क्योंकि शुगर पेशेंट की आंखें भी कमजोर होती है। रात को सोने से पहले साबुन या नार्मल पानी से धोएं। नंगे पैर बिल्कुल न चलें। गर्म पानी व हीटर के पास अपने पैरों को न लाएं। पैरों पर कभी मालिश न करवाएं। ड्राइनेस को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। वरना क्रेक पड़ेंगे। इससे जख्म व इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

सवाल: मेरी उम्र 42 साल है। मुझे 12 साल से डायबिटीज है। मुझे जानना है कि डायबिटीज से कौन से आर्गन प्रभावित होते हैं।
- अलका चंडीगढ़
जवाब: डायबिटीज बहुत से अंगों पर असर डालती है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित आंखें, गुर्दे, पैर और हार्ट में होता है। इन अंगों पर असर न पड़े। इसके लिए शुगर को कंट्रोल में रखना होगा।

सवाल: मुझे 10 साल से डायबिटीज है। दिसंबर 2019 में सड़क पर गिर जाने से कनपटी में चोट लग गई थी। अब कुछ दिनों से कनपटी के ऊपरी भाग में चींटी रेंगने जैसा महसूस होता है। कृपया उपाय बताएं।
- नरेंद्र पांडे, सेक्टर 44 डी चंडीगढ़
जवाब: यह नर्व इफेक्ट की वजह से हो सकता है। आपको डायबिटिक स्पेशलिस्ट को दिखाने की आवश्यकता है। शुगर को अच्छी तरह से कंट्रोल करें। कुछ समय के लिए विटामिन बी-12 का सप्लीमेंट लें।

सवाल: मेरी उम्र 55 साल है। पिछले 15 साल से डायबिटीज से ग्रसित हूं। मुझे पता नहीं चलता है कि मेरे पैरों पर चप्पल है या नहीं। अपने आप पैर से निकल जाते हैं।
- गीता, चंडीगढ़
जवाब: आप डायबिटिक न्यूरोपैथी से ग्रसित हैं। आपके पैरों की उत्तेजना खत्म हो चुकी है। चोट लगने से अल्सर का खतरा ज्यादा है। इसलिए चोट से बचाना है। आरामदायक जूते पहनें। विटामिन -12 का रेग्युलर सेवन करें। डायबिटिक फुट स्पेशलिस्ट को दिखाएं।

सवाल: मेरी उम्र 42 साल है। मुझे डायबिटीज फुट व अल्सर की प्राब्लम है, जो दो साल से परेशान कर रही है और समाधान नहीं मिल रहा।
- मनिक लाल, चंडीगढ़
जवाब: आपको इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। शुगर का अच्छी तरह से कंट्रोल रखें। पैरों की साफ-सफाई पर ध्यान दें। पैरों के जख्म पर किसी तरह का भार नहीं होना चाहिए। इसे आफ लोडिंग कहते हैं। ऐसा करने से पैर ठीक हो जाता है। एक्सरे व खून की सप्लाई का टेस्ट करवाना जरूरी है। डायबिटिक फुट स्पेशलिस्ट को दिखाएं।

सवाल: मेरी उम्र 40 साल है। डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं।
- नवीन कुमार, चंडीगढ़
जवाब: यदि आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आप रिस्क फ्रैक्टर में है। ऐसे में हर छह महीने में खाली पेट व नाश्ता करने के बाद शुगर का टेस्ट करवाना होगा। इसके अलावा ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा यूरीन आना, थकान होना, वजन कम होना, शरीर में बार-बार स्किन इंफेक्शन का होना, इंफेक्शन और जख्म को भरने में देरी होना जैसे लक्षणों पर ध्यान देना होगा।

सवाल: मेरी उम्र 65 साल है। पिछले पांच साल से डायबिटिक का पेशेंट हूं। शुगर कंट्रोल में रहती है, लेकिन रात में पसीना आता है और राइट साइड नीचे पैन होता है। इस बारे में बताएं।
- सुदेश कुकरेजा, पंचकूला
जवाब: तीन महीने का औसत शुगर बताने वाला एचबीएवनसी टेस्ट करवाना होगा। स्मोकिंग करते हैं तो बंद कर दें। आपको विटामिन बी-12 सप्लीमेंट की आवश्यकता है। अनकंट्रोल शुगर की वजह से नाड़ियों पर असर पड़ता है। इसलिए इस तरह के दर्द की शिकायत रहती है।

सवाल: मुझे अपने ससुर व अंकल के बारे में सवाल पूछना है। पहले मेरे ससुर का सवाल है। उनकी उम्र 58 साल है और स्मोकिंग करते हैं। किसी ने बताया है कि डायबिटिक और स्मोकिंग का गठजोड़ ज्यादा खतरनाक हो सकता है। दूसरा मेरे अंकल के लिए सवाल है कि उनकी उम्र 54 साल है। वे पिछले 12 साल से डायबिटिज से पीड़ित हैं। क्या उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
- गीतिका, चंडीगढ़
जवाब: स्मोकिंग, डायबिटिक पेशेंट के लिए काफी खतरनाक होता है। इससे खून की नाड़ियां सिकुड़ती हैं और गैंगरीन व टांगों के खोने का खतरा रहता है। ऐसा देखा गया है कि इन मरीजों में सामान्य मरीजों की अपेक्षा पांच गुना ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को स्मोकिंग तुरंत छोड़ देनी चाहिए। जिन मरीजों में डायबिटीज होती है, उनमें हार्ट की प्राब्लम आने की पूरी संभावना रहती है। अनकंट्रोल शुगर की वजह से हार्ट को सप्लाई देने वाली खून की नाड़ियां खराब होने लगती है। ऐसे पेशेंट में साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा रहता है। डायबिटीज के 60 फीसदी मरीजों की मौत हार्ट अटैक से होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed