{"_id":"5e8c1dc88ebc3e76910439ce","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-haryana-home-minister-anil-vij-statement-on-tablighi-jammat-people-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमणः गृह मंत्री अनिल विज बोले- हरियाणा में तब्लीगी जमात के हर शख्स की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमणः गृह मंत्री अनिल विज बोले- हरियाणा में तब्लीगी जमात के हर शख्स की होगी जांच
Tue, 07 Apr 2020 12:00 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रह रहे तब्लीगी समाज के हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय किया है। सरकार तब्लीगी समाज को प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट मानकर चल रही है। इनमें कोरोना के कई संक्रमित हो सकते हैं। अभी तक सरकार ने पहली मार्च के बाद आए तब्लीगी लोगों का ही टेस्ट कराने का फैसला लिया था, लेकिन सोमवार को हुई बैठक में सभी तब्लीगी लोगों का टेस्ट कराने पर सहमति बनी है। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब तक 1526 तब्लीगी हरियाणा में सामने आ चुके हैं। जो छुपे हैं उन्हें 8 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया जाता है, अगर वे सामने नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किए जाएंगे। नूंह में अब तक 678, यमुनानगर में 231, फरीदाबाद में 136, पंचकूला में 119 के अलावा 107 विदेशी तब्लीगी भी सामने आए हैं। छुपे हुए तब्लीगी अगर डेडलाइन से पहले जिला प्रशासन को अगर रिपोर्ट कर देते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। उनका स्वास्थ्य चेकअप कराया जाएगा।
विज ने बताया कि 1526 में से 40 तब्लीगी सोमवार दोपहर शाम संक्रमित पाए जा चुके हैं। पुलिस भी छिपे हुए तब्लीगी जमात के लोगों को ढूंढ रही है। पुलिस व प्रशासन ने तब्लीगी जमात के लोगों के आंकड़े जुटाए हैं, उन सभी का कोरोना टेस्ट कराएंगे। इसमें उनके समाज के प्रतिष्ठित लोगों की भी मदद लेंगे। पुलिस विभाग को बंद तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अगर किसी के आसपास कोई तब्लीगी छिपा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर उसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
बंद तोड़ने पर अब तक 1509 एफआईआर हुई हैं। 2151 लोग अरेस्ट किए गए हैं, 6251 वाहन जब्त किए हैं व अफवाह फैलाने पर 59 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रदेश में अनावश्यक किसी को पास जारी नहीं होंगे, अगर किए हैं तो उन्हें रद्द किया जाएगा।