फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Corona Warriors of Chandigarh

कोरोनाः लॉकडाउन में पब्लिक न हो परेशान, इन वॉरियर्स ने संभाल रखी कमान, पहुंचा रहे सामान

Tue, 28 Apr 2020 11:20 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Apr 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Corona Warriors of Chandigarh
घर में रहें, सुरक्षित रहें - फोटो : अमर उजाला
कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि लोग कम से कम घर से बाहर आएं। ऐसे में लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाना चुनौती भरा कार्य है। जब लोग घरों में रहकर कोरोना से बचने का प्रयास कर रहे हैं तो कुछ कोरोना वीर ऐसे हैं, जो अपनी जान हथेली पर लेकर उन तक फल, सब्जी, राशन, दूध आदि पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


इन कोरोना वीर के जज्बे को शहर के लोग भी सलाम कर रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था को बनाने में कमिश्नर केके यादव के नेतृत्व में एक चेन बनी है, जो दुकान से लोगों के घरों तक सामान पहुंचाती है। यह वह चेन है, जो कोरोना की चेन को तोड़ेगी। हालांकि, यह अब तक पर्दे के पीछे रहकर कार्य करते आए हैं। पढ़े एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


तीन स्तंभ जिस पर चल रही पूरी व्यवस्था
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम (एसेंसियल सर्विस की मुख्य जिम्मेदारी)
- नाजुक कुमार, एसडीम सेंट्रल (प्रशासनिक फैसलों की जिम्मेदारी)
- नीलांबरी जगादले, एसएसपी (कानून व्यवस्था)

तीन मूलभूत सुविधाएं और उन्हें आप तक पहुंचाने वाले कोरोना वीर

दूध, ब्रेड व अंडा: एसई बीएंडआर संजय अरोड़ा को लोगों तक दूध, अंडा व ब्रेड भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। एसई के अंतर्गत एक्सईएन रविंदर शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा काम कर रहे हैं। यह टीम वेरका, वीटा, अमूल व अन्य कंपनियों से तालमेल करती है। उसके बाद 250 माली लोगों के घरों तक सामान उपलब्ध कराते हैं। वहीं, 1800 वेंडर लोगों तक सामान पहुंचाने में लगे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था: सेक्टरों में सुरक्षा व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का जिम्मा खुद एसएसपी नीलांबरी जगदले ने लिया है। वहीं पेरीफेरी, गांव व कॉलोनी में यह जिम्मेदारी एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद संभाल रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर 26 मंडी में डीएसपी रतन, गुरमुख सिंह व सुखराज केतवा को जिम्मेदारी दी गई गई है।

फल व सब्जी: लोगों तक फल व सब्जी पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी एडिशनल होम सेक्रेटरी केपीएस माही की है। इन्हें सेक्टर 26 मंडी का प्रभारी बनाया गया है। सेक्टरों में खुद व्यवस्था देखते हैं, वहीं इनके अंतर्गत डीपीआई स्कूल रुबिन्दर पाल बराड़ शहर के पश्चिम भाग (खुड्डाअलीशेर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डाजस्सू, सारंगपुर, धनास, डड्डूमाजरा, मलोया) की जिम्मेदारी संभालते हैं।

इस पूरे काम में एसई बीएंडआर सीबी ओझा सहयोग करते हैं। वहीं, शहर के पूर्व भाग (मनीमाजरा, मौलीजागरां, किशनगढ़, भगवानपुर, कैंबवाला, दड़वा, मक्खनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, हल्लोमाजरा, बहलाना) में सब्जी व फल भेजने की जिम्मेदारी एसटीए के सेक्रेटरी हरजीत संधू की है। एसई पब्लिक हेल्थ राजेश बंसल इस कार्य में सहयोग करते हैं।

इसके अलावा सीटीयू के जीएम अमित गुप्ता लोगों तक फल व सब्जी पहुंचाने के लिए बस का प्रबंध करते हैं। एक्सईएन अजय गर्ग, इंफोर्समेंट के इंस्पेक्टर सुनील दत्त, फायर विभाग के नवीन कुमार वेंडरों की स्क्रीनिंग करते हैं। सभी वेंडरों से सामंजस्य बनाने का काम समाज विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी का है।

एक्सईएन जंगशेर सिंह को मंडी में व्यवस्थाएं देखने, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी जरनैल सिंह को पेरीफेरी गांव व कॉलोनी और मंडी में पूरी सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एमओएच डॉ. एपी सिंह को दी गई है। लोगों तक उनका राशन व दुकानों में पर्याप्त राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी पीसीएस राकेश पोपली को दी गई है।

होलसेलर, रिटेलर व डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर लोगों तक उनकी हर जरूरत का सामान पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य राकेश पोपली कर रहे हैं। इस पूरे कार्य में उनका सहयोग असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed