{"_id":"5ea7db898ebc3e90701b7ce5","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-corona-patients-dishcarged-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में तीन जमाती हुए कोरोना से ठीक, अब तक 13 ने जीती जंग, पांच लोगों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में तीन जमाती हुए कोरोना से ठीक, अब तक 13 ने जीती जंग, पांच लोगों का चल रहा इलाज
Tue, 28 Apr 2020 01:00 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन जमातियों की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद तीनों जमातियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ठीक हुए दो जमाती खुदा बख्श गांव और एक जमाती पिंजौर के नवां गांव का है। खुदा बख्श गांव के जमातियों की उम्र 18 और 27 वर्ष तथा नवां गांव के जमाती की उम्र 20 वर्ष है।
विज्ञापन
पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि इन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं इन्हें डाइट चार्ट बनाकर इसके हिसाब से खाना लेकर अपना ध्यान रखने को कहा है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पंचकूला में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब तक 13 ठीक हो गए हैं और अब सिर्फ पांच लोगों का इलाज चल रहा है। सेक्टर-15 के पति-पत्नी का सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल भेजे
पंचकूला सिविल अस्पताल में सेक्टर-15 के तीन लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि सेक्टर-15 की महिला के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। इसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन