{"_id":"5e9ff59e8ebc3e90480610e2","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-chandigarh-advisor-manoj-parida-ordered-to-councillors-to-seal-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एडवाइजर का आदेश- निगम पार्षद तीन मई तक के लिए अपने-अपने एरिया को करें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एडवाइजर का आदेश- निगम पार्षद तीन मई तक के लिए अपने-अपने एरिया को करें सील
Wed, 22 Apr 2020 01:15 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
एडवाइजर मनोज परिदा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को दूर रखने के लिए सेक्टर-40 के प्रयास को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सभी वार्डों में ऐसी व्यवस्था करने को कहा है। एडवाइजर मनोज परिदा ने मंगलवार को मेयर राजबाला मलिक को टैग करते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि वह सभी वार्डों के पार्षदों को कहें कि तीन मई तक के लिए सभी वार्डों की सीलिंग की जाए।
इसमें वह स्थानीय लोग और पुलिस की भी मदद ले सकते हैं। एडवाइजर के इस ट्वीट के बाद मेयर राजबाला मालिक ने जवाब दिया कि वह इस पर काम कर रही हैं ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। निगम ने हाल ही में सेक्टर-30 और धनास कच्ची कालोनी का एरिया सील किया है, जिसके चलते यहां लोगों में डर बना हुआ है कि उनके पास आवश्यक वस्तुएं आखिरकार कैसे पहुंचेगी।
यही कारण है कि प्रशासन चाहता है कि पार्षद ये सुनिश्चित करें कि सीलिंग एरिया में लोगों की सभी जरूरतें पूरी की जानी चाहिए। इसके लिए वह अधिकारियों से कोआर्डिनेशन भी करें। इसके अलावा वह लोगों को जागरूक भी करें कि बिना वजह अपने घरों के बाहर न निकलें और जरूरी चीजें खरीदते समय उचित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
प्रशासन ने खुद अधिकारियों से भी ये मॉनिटर करने के लिए कहा है कि सभी एरिया में आवश्यक चीजें पहुंचनी चाहिए और इसे वह रूटीन में चेक करें व इसकी रिपोर्ट भी लें।