फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh Administration Changed Time Schedule for Shops to Open

चंडीगढ़: अब 10 से 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें, एमडब्ल्यू वैक्सीन के ट्रायल के लिए पीजीआई का चयन

Thu, 23 Apr 2020 03:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh Administration Changed Time Schedule for Shops to Open
चंडीगढ़ में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
यूटी प्रशासन ने शुक्रवार से कर्फ्यू में दी गई छूट में बदलाव किया है। प्रशासन ने तय किया है कि अब दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच ही खुली रहेंगी। इस दौरान शहरवासी अपने पास के बाजार में पैदल जाकर अनिवार्य चीजों की खरीदारी कर सकेंगे। यह फैसला बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लिया गया है। पहले यह समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक था। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन


अब प्रतिदिन 600 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड
मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी स्टूडेंट्स को मिलने वाले एक दिन के स्टाइपेंड को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। कोरोना से लड़ने में यह मेडिकल स्टूडेंट्स काफी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं, इसलिए एक अप्रैल 2020 से इन्हें 18000 रुपये प्रति महीने स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में अब एक्टिव क्वारंटीन 619 हैं।
विज्ञापन


एमडब्ल्यू वैक्सीन के ट्रायल के लिए पीजीआई का चयन
प्रशासक ने पीजीआई को देश के तीन प्रीमियर इंस्टीट्यूट में एमडब्ल्यू वैक्सीन के ट्रायल के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीजीआई की पूरे देश में न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि सरकार का इस संस्थान पर पूर्ण विश्वास है जिसकी बदौलत पीजीआई को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक ने केंद्र सरकार के उन आदेशों के बारे में भी बताया, जिसमें हेल्थ वर्करों व डॉक्टरों पर किसी भी तरह का हमला करने पर गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा न केवल भारी पेनल्टी हो सकती है बल्कि सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने कोरोना महामारी में काम कर रहे हेल्थ वर्करों को इंश्योरेंस दिये जाने पर भी संतुष्टि जताई। 

शहर की सभी डिस्पेंसरी, पीएचसी और वेलनेस सेंटर खुले

एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर बताया कि शहर के सभी डिस्पेंसरी, पीएचसी और वैलनेस सेंटर खुले हैं। शहरवासी वीरवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे और शुक्रवार से सुबह 10 से 2 के बीच अपने एरिया के डिस्पेंसरी आदि में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्राइवेट क्लीनिक सेक्टरों में नहीं खुल रहे हैं तो ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

अगर वह चाहें तो डिस्पेंसरी में जाकर अपना इलाज करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों जब लोग घर में बैठे हुए हैं खाली समय में वह एक काम कर सकते हैं, कि अपने छत-बालकनी में इकट्ठा हुए पानी में डेंगू के मच्छर पैदा न होने दें। लोग इन दिनों का इस्तेमाल घर के हर कोने की सफाई के लिए कर सकते हैं, ताकि शहर को कोरोना वायरस के साथ डेंगू की समस्या से न जूझना पड़े।  

9.5 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग का काम पूरा
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि शहर भर में डोर-टू-डोर हेल्थ स्क्रीनिंग का काम जारी है। अब तक साढ़े नौ लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सेक्टर 46, 24, 43, 8, 25 और 28 के हिस्सों को कवर किया जा चुका है। इस दौरान जो भी संदिग्ध केस मिलते हैं, उनकी जांच की जाती है या जरूरत पड़ने पर उनके सैंपल लिये जाते हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द ही पूरे शहरवासियों के स्वास्थ्य की जांच का काम पूरा कर लिया जाए।   

योजना के तहत 24 हजार परिवार को बांटे गए गेहूं और दाल  
वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि वह एडवाइजर के साथ मिलकर शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। फूड और सप्लाई विभाग के सेक्रेटरी विनोद पी कावले ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 24000 परिवारों को गेहूं और दाल मुहैया कराया जा चुका है। प्रशासक ने अनाज के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती से पालना के आदेश दिए। डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बुधवार को शहर भर में 1 लाख 43 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट जरूरतमंदों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed