{"_id":"5e8c372c8ebc3e77515fc15b","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-bjp-released-helpline-number-and-will-distribute-modi-ration-kit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमणः भाजपा ने जारी की हेल्पलाइन, कार्यकर्ताओं को सौंप रखी अलग-अलग जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमणः भाजपा ने जारी की हेल्पलाइन, कार्यकर्ताओं को सौंप रखी अलग-अलग जिम्मेदारी
Tue, 07 Apr 2020 05:08 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह अनुसार चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के आग्रह के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया। इसमें गरीबों को राशन देना, मास्क पहन कर वितरण करना, सेवा करने वालों का आभार व्यक्त करना, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करना, पीएम केयर्स फंड में सहयोग करना और 40 अन्य व्यक्तियों को सहयोग हेतु प्रेरित करना शामिल हैं।
चंडीगढ़ में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में सूद ने बताया कि चंडीगढ़ इकाई की ओर स कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में शहर के हजारों लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 25 से अधिक रसोई की स्थापना कर उनमें भोजन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भोजन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार बनाया जा रहा है और उन्हीं के अनुसार इसका वितरण किया जा रहा है। पार्टी की ओर से एक परिवार के लिए एक माह के लिए मोदी राशन किट भी तैयार की जा रही है, जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक, हल्दी, मिर्च, आलू, प्याज, सर्फ और साबुन आदि शामिल हैं।
सभी कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए पार्टी ने चंद्रशेखर को भोजन प्रमुख, सुनीता धवन को घर से भोजन एकत्रीकरण का प्रमुख और अमित जिंदल को मोदी राशन किट का प्रमुख नियुक्त किया है।

सहायता के लिए भाजपा के हेल्पलाइन पर करें कॉल
शहरवासियों की सहायता के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर 8627066682 भी जारी किया है, जो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा और इसकी देखरेख के लिए अमित राणा को सहायता प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर कोई भी सहायता ले सकता है।
इसी प्रकार यदि शहर में किसी को एंबुलेंस, चिकित्सकीय सहायता, दवाई या कोई स्वास्थ्य परीक्षण करवाना हो तो पार्टी की ओर से ऐसी सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए पार्टी ने प्रिंस भंडुला को नियुक्त किया है। यदि कोई प्रवासी मजदूर किसी परेशानी में हो, कोई पर्यटक या किसी के परिवार में कोई अतिथि आया हो, जो किसी समस्या से जूझ रहे हों तो उनके सहायता के लिए चंद्रशेखर को नियुक्त किया गया है।