फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, CSD Canteen Mohali Opens

लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी फौजियों की सीएसडी कैंटीन खुली, ऑनलाइन करा सकते हैं बुकिंग

Thu, 07 May 2020 11:01 AM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 May 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, CSD Canteen Mohali Opens
CSD Canteen
ट्राइसिटी में रहने वाले फौजियों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। कोरोना महामारी के चलते करीब पौने दो महीने से ट्राइसिटी में बंद पड़ी फौजियों की कैंटीन वीरवार से दोबारा खुल गई है। इस दौरान फौजी वहां से किरयाना सामान और शराब जैसी सुविधाएं ले पाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित पालन किया जाएगा, ताकि कोरोना जैसी घातक बीमारी को मात दी जा सके। वहीं, कैंटीन में सामान लेने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत न आए। इसके लिए फौजी फोन पर भी अपने आर्डर दे पाएंगे। वहीं, भुगतान कैश से नहीं बल्कि कार्ड से होगा।
विज्ञापन


इस दौरान फौजियों से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते सभी चीजों को सरकार के आदेशों पर बंद कर दिया गया था। इनमें सीएसडी कैंटीन भी शामिल थीं। वहीं, अब जिला प्रशासन दुकानों और अन्य चीजों को खोलने की अनुमति दे रहा है। जिसके बाद अब कैंटीन भी खुलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी और उनके परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई गाइड लाइन जारी की गई है। जिनमें सोशल डिस्टेंस को मेंटेन रखने के लिए कहा गया है।

प्री बुकिंग कराएं

वहीं, कैंटीन में भीड़ की स्थिति न बने ऐसे में सुबह 10 से शाम छह बजे तक सामान की प्री बुकिंग की जा सकती है। यूआरसी मोहाली के लिए फोन 9914448148 और 8360049253, चंडीगढ़ के लिए 9812831881 व 01722637037 और नूक चंडीमंदिर के लिए 7087191497 और 94171 73315 नंबर पर कॉल की जा सकती है। वहीं, कैंटीन में आने पर सबसे पहले बॉडी टैंपरेचर और आरोग्य सेतु एप की सत्यापन के बाद टोकन जारी किया जाएगा। जिसके बाद अपनी बारी का इंतजार करना होगा। वहीं, कैंटीन में कार्ड होल्डर को ही एंट्री दी जाएगी, उसे मास्क पहनना जरूरी होगा। वही, कैश नहीं बल्कि कार्ड से ही पेमेंट का मोड स्वीकार किया जाएगा।

ऐसे खुलेगी कैंटीन, रविवार को रहेगी छुट्टी
चंडीगढ़ और नूक में सीएसडी कैंटीन का समय सुबह 10 से साढ़े 5 बजे तक का है। इस दौरान सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक जेसीओ और अन्य सामान ले पाएंगे। जबकि ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक ऑफिसर के लिए समय रहेगा। जबकि मोहाली में सुबह 9 से एक बजे का समय तय किया गया है। वहीं, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन ऑफिसर के लिए रहेगा। जबकि वीरवार और शनिवार जेसीओ व अन्य के लिए समय रहेगा और रविवार की छुट्टी रहेगी। हालांकि स्थिति सामान्य होने तक कुछ चीजों में बदलाब किया गया है।

65 साल से अधिक उम्र वाले कैंटीन आने से करें परहेज
वेस्टर्न कमांड की तरफ से जारी किए गए आदेशों में साफ किया है कि 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग कैंटीन आने से परहेज करें। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में गाइड लाइन जारी की गई। जिसमें साफ कहा गया है कि इस उम्र में बीमारी फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। अन्य काउंटर खोलने संबंधी जल्दी ही आदेश जारी किए जाएंगे और सभी को  राशन और शराब का कोटा एक समान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed