फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Bapudham Colony Suspected Corona Test Report Negative

राहतः चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के संदिग्ध की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, एक दिन पहले हुई थी मौत

Sat, 16 May 2020 09:47 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 16 May 2020 09:47 AM IST
सार

  • तेज बुखार में लाया गया था जीएमएसएच-16, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा था दम
  • एक अन्य मरीज भी हुआ ठीक, दूसरी बीमारी के चलते अन्य विभाग में रेफर
  • कोरोना को हराकर घर जाने वालों की संख्या 40, पांच दिन में 16 स्वस्थ

विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Bapudham Colony Suspected Corona Test Report Negative
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी निवासी जिस कोरोना संदिग्ध मरीज की जीएमएसएच-16 में शुक्रवार को मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुखार की शिकायत पर मरीज को एंबुलेंस से शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में ले जाया गया था, जहां पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में मरीज की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना की जांच के लिए नमूना लेकर शव को मोर्चरी में रख दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मरीज की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। 35 वर्षीय युवक को शुक्रवार दोपहर जीएमएसएच-16 अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे तेज बुखार के कारण कोरोना का संदिग्ध मानते हुए इलाज के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


एंबुलेंस से बाहर निकलते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने से पहले उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। बता दें कि शहर में अब तक कोरोना के तीन पॉजिटव मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से एक सेक्टर-18, एक हल्लोमाजरा और एक बापूधाम का मरीज शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed