{"_id":"5e3a5408136e8b38270b2ec6","slug":"coronavirus-letter-to-ut-administrator-and-advisor-to-ban-alcometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासक-एडवाइजर को पत्र- ‘एल्कोमीटर से फैल सकता है कोरोना वायरस, तुरंत लगे रोक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासक-एडवाइजर को पत्र- ‘एल्कोमीटर से फैल सकता है कोरोना वायरस, तुरंत लगे रोक’
Wed, 05 Feb 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ब्रेथ एनालाइजर (एल्कोमीटर) के प्रयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा को भेजे गए ईमेल में वकील अजय जग्गा ने कहा है कि रक्त में एल्कोहल की मात्रा जांचने के लिए प्रयोग किए जाने वाले ब्रेथ एनालाइजर के प्रयोग से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है, क्योंकि यह संक्रमित व्यक्ति के खांसी, छींक ने व छूने से सकता है।
अजय जग्गा ने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर से किसी भी संक्रमण के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। यह कोरोना वायरस के फैलने का जरिया बन सकता है, लिहाजा जब तक बीमारी का प्रभाव थम न जाए तब तक ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। अजय जग्गा ने कहा कि शहर के सभी इटिंग ज्वाइंट्स को हिदायत दी जाए कि खाने-पीने की चीजों को बनाने में साफ सफाई बरती जाए।
फूड डिपार्टमेंट को इनकी जांच की हिदायत दी जाए ताकि कोई संक्रमित न हो। जग्गा ने कहा कि स्कूलों में भी एडवाइजरी जारी की जाए ताकि बच्चों में वायरस के फैलाव को रोका जा सके। बच्चों को साबुन या हैंड वॉश से हाथ धोने को कहा जाए। मीट मार्केट व खाना बनने के अन्य स्थानों पर पहुंचकर फूड सेफ्टी विभाग को जांच करनी चाहिए।