फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Navjot singh sidhu reached at market in Amritsar

कोरोना: लाव-लश्कर के साथ मार्केट पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, सामाजिक दूरी का भी नहीं रहा ख्याल

Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Navjot singh sidhu reached at market in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू।

एक वर्ष से अपने पूर्वी विधानसभा हलके से दूर रहे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को बड़े लाव-लश्कर के साथ थोक मार्केट पहुंचे। सिद्धू के समर्थकों ने मार्केट में दुकानदारों से राशन का सामान खरीदा। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस के बचाव के लिए सेहत विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को सिद्धू ने पूरी तरह दरकिनार रखा। 

विज्ञापन


उन्होंने न तो मास्क पहना था और न ही उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने दस्ताने पहने थे। सिद्धू तंग गलियों और बाजारों में खुली दुकानों में गए। स्थानीय लोगों में से कुछ ने मास्क पहना हुआ था। सिद्धू ने हलके के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन बांट रहे अपने समर्थकों के साथ बातचीत की। 
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू के साथ चलने वाले पार्षदों और अन्य लोगों ने निर्धारित दूरी के नियम का पालन नहीं किया। सिद्धू के साथ-साथ लोगों की भीड़ भी चल रही थी। थोड़ी देर बाद सिद्धू अपनी गाड़ी में बैठ गए और मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धू ने दो हजार घरों में दस किलो राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed