{"_id":"5e8367078ebc3e78aa2c8101","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-navjot-singh-sidhu-reached-at-market-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लाव-लश्कर के साथ मार्केट पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, सामाजिक दूरी का भी नहीं रहा ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: लाव-लश्कर के साथ मार्केट पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, सामाजिक दूरी का भी नहीं रहा ख्याल
Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष से अपने पूर्वी विधानसभा हलके से दूर रहे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को बड़े लाव-लश्कर के साथ थोक मार्केट पहुंचे। सिद्धू के समर्थकों ने मार्केट में दुकानदारों से राशन का सामान खरीदा। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस के बचाव के लिए सेहत विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को सिद्धू ने पूरी तरह दरकिनार रखा।
विज्ञापन
उन्होंने न तो मास्क पहना था और न ही उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने दस्ताने पहने थे। सिद्धू तंग गलियों और बाजारों में खुली दुकानों में गए। स्थानीय लोगों में से कुछ ने मास्क पहना हुआ था। सिद्धू ने हलके के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन बांट रहे अपने समर्थकों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान सिद्धू के साथ चलने वाले पार्षदों और अन्य लोगों ने निर्धारित दूरी के नियम का पालन नहीं किया। सिद्धू के साथ-साथ लोगों की भीड़ भी चल रही थी। थोड़ी देर बाद सिद्धू अपनी गाड़ी में बैठ गए और मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धू ने दो हजार घरों में दस किलो राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है।
विज्ञापन