फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Funeral of suspect in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: कोरोना होने के शक में लोगों ने करने नहीं दिया अंतिम संस्कार, और रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 01 Apr 2020 09:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Funeral of suspect in Firozpur of Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

कोरोना संदिग्ध मृतक मरीज का अंतिम संस्कार सोमवार रात करीब आठ बजे छावनी के श्मशान घाट पर नहीं होने दिया गया। पुलिस श्मशान घाट के आसपास रह रहे लोगों का गुस्सा देख वहां से एंबुलेंस लेकर लौट गई। इसके बाद पुलिस की निगरानी में डॉक्टरों की टीम के साथ मृतक का सोमवार रात करीब बारह बजे शहर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


वहीं एसएमओ डॉ. अविनाश जिंदल ने बताया कि सुखदेव सिंह और गांव हबीब वाला निवासी रूलिया की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुखदेव को टीबी की बीमारी थी। सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि गोबिंद नगरी निवासी सुखदेव सिंह (कोरोना संदिग्ध) को कई तरह की सेहत संबंधी समस्या थी। तीस मार्च को वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आया था, उसे खांसी, बुखार, सीने में दर्द, कमजोरी और सांस लेने की समस्या थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसके सैंपल ले लिए थे, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सुखदेव 27 मार्च को भी सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए आया था, जिसे टीबी की माहिर डॉ. सतिंदर कौर ने चेक किया था। उस समय सुखदेव को खांसी, बुखार नहीं था। तीस मार्च को सुखदेव की खराब हालत को देख उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी के श्मशान घाट के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सोमवार रात को श्मशान घाट में डॉक्टरों की टीम और पुलिस के साथ एक एंबुलेंस पहुंची। पता चला कि वे कोरोना से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने पहुंचे हैं। उन्हें रोक दिया गया। लोगों का गुस्सा देख कर एंबुलेंस का चालक और मृतक के दो रिश्तेदार वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया लेकिन लोगों के गुस्से को देख अधिकारी सुखदेव सिंह का शव लेकर लौट गए। उसके बाद शहर के श्मशानघाट में रात बारह बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed