{"_id":"5ea53bc3f8cdec64944dd7ee","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-corona-virus-latest-update-corona-virus-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में शनिवार को कोरोना से तीसरी मौत, अब तक 18 ने गंवाई जान, पीड़ितों की कुल संख्या 312","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में शनिवार को कोरोना से तीसरी मौत, अब तक 18 ने गंवाई जान, पीड़ितों की कुल संख्या 312
Sun, 26 Apr 2020 01:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इस महामारी से जालंधर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह सूबे में कोरोना से यह 18वीं मौत है। वही, बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों से 15 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 312 तक पहुंच गई है। इस बीच कपूरथला और मानसा में 1-1 मरीज के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में अब तक तक 72 लोग कोरोना से जंग जीत भी चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जालंधर में चार नए एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई जिसमें से एक की मौत हो गई। इससे जिले में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। जालंधर जिले से ही शनिवार को तीन और पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि जालंधर और राजपुरा में 6-6, पठानकोट, लुधियाना और बलाचौर में 1-1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बलाचौर में एक पॉजिटिव मामला आने से अब नवांशहर जिला कोरोना मुक्त नहीं रह गया है।
विज्ञापन
3569 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी
सेहत विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 13270 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 9392 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 3569 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 221 मरीजों का इलाज चल रहा है।