{"_id":"5e8b33338ebc3e76ca4a347b","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-a-person-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना पहुंचा जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के नौ लोग भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना पहुंचा जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के नौ लोग भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Mon, 06 Apr 2020 08:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन मरकज से लुधियाना लौटा एक जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या सात हो गई है। इसमें छह लोग लुधियाना से संबंधित है, जबकि एक महिला जालंधर की है। जिले में कोरोना के चलते अभी तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव पाई आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर भेजकर परिवार के नौ सदस्यों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उक्त व्यक्ति तब्लीगी जमात से संबंधित है। पुलिस के पास तब्लीगी होने की रिपोर्ट पहले से आ चुकी थी। वही राजगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी लुधियाना में संदिग्ध मरीजों की संख्या 384 है। इसमें 320 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सोमवार को सेहत विभाग ने 55 और सैंपल जांच के लिए भेज है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में 236 रैपिड रिस्पांस टीम को तैनात किया है। सोमवार को 65 टीमों ने 133 लोगों की स्क्रीनिंग करने का काम किया है। इसमें 60 लोगों को एकांतवास में रहने को कहा गया है। लोग किसी भी अफवाह से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नंबर 0161-2444193 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन