फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: A corona suspect found at Jalalabad

Coronavirus: जलालाबाद में महिला में दिखे कोरोना के लक्षण, सिरसा की पॉजिटिव के संपर्क में आई थी

Wed, 01 Apr 2020 09:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: A corona suspect found at Jalalabad
एंबुलेंस पर महिला को सिविल अस्पताल लेकर जाते हुए सेहत कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिविल अस्पताल में कोरोना संदिग्ध एक महिला पहुंची है। महिला जलालाबाद की दशमेश नगरी की रहने वाली है और सिरसा में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आई थी। कर्फ्यू लगने के बाद किसी तरह वह जलालाबाद पहुंची थी। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. अंकुल उप्पल ने बताया कि उनके पास कोरोना संदिग्ध एक महिला आई है, जिसे उन्होंने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है और उसका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला 19 मार्च को सिरसा में अपने बेटे के पास गई थी। 20 मार्च को बेटे की सालेहार कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 26 मार्च को कर्फ्यू लग गया। कर्फ्यू के बीच किसी तरह महिला सिरसा से जलालाबाद पहुंची। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी सिविल प्रशासन को नहीं दी थी। 
विज्ञापन


31 मार्च को सिरसा की ही धार्मिक संस्था ने महिला के कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने की जानकारी दी। सिविल अस्पताल में संपर्क न होने पर उन्होंने एसडीएम जलालाबाद को सूचना दी। आज करीब सुबह सवा दस बजे आरआरटी टीम दशमेश नगरी पहुंची। उन्होंने महिला से पूरी जानकारी ली और घर के बाहर एकांतवास का स्टीकर लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन को आदेश जारी किए कि उक्त महिला को जल्द अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी गुरप्रीत सिंह करीब 12:15 बजे दशमेश नगरी पहुंचे और महिला को अपने साथ अस्पताल ले गए। जबकि परिवार के बाकी सदस्यों को घर में ही रख कर चेकअप किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed