फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 21000 punjabi Want to return from abroad

कोरोना वायरस: नांदेड़ और राजस्थान के बाद विदेश से लौटेंगे 21000 पंजाबी, निजी होटलों में बनेंगे एकांतवास

Wed, 06 May 2020 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 May 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 21000 punjabi Want to return from abroad
सांकेतिक तस्वीर।

एनआरआई और देश के अन्य राज्यों में फंसे पंजाब के लोगों की बड़ी स्तर पर आमद से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की कि पंजाब लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाए और रेड जोन से वापस आने वालों के लिए एकांतवास और एनआरआई के लिए होटलों /घरों में एकांतवास को यकीनी बनाया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लेवल-1 और लेवल-2 की सहूलियतों की तैयारियों का ऑडिट करवाने के आदेश देते हुए कहा कि विदेश से 21000 पंजाबी घर वापस आना चाहते हैं। उन्होंने विशेषज्ञों की कमेटी को अपने स्तर पर दिशा-निर्देश और प्रोटोकोल तैयार करने की हिदायत की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे संबंधित देशों द्वारा पंजाब लौट रहे लोगों को दिए जाने वाले मेडिकल प्रमाणपत्रों पर यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा कि एनआरआई को भुगतान के आधार पर होटलों और घरों में एकांतवास के लिए टेस्टिंग लंबित होने तक निगरानी में रखने का विकल्प होना चाहिए, जो उनके पहुंचने पर चार-पांच दिनों के अंदर होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह संस्थानों के लिए 12 करोड़ की राशि मंजूर

लोगों की आमद और ज्यादा दबाव से निपटने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश की यूनिवर्सिटियों और लैबोरेटरियों को भी शामिल करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने छह संस्थाओं के लिए खर्चे चलाने और साजो-सामान के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि को तत्काल मंजूरी दे दी है। इन संस्थाओं में रीजनल डिजीज डायगनॉस्टिक लैब, नॉर्थ जोन जालंधर, गुरू अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल यूनिवर्सिटी, लुधियाना, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब बायोटे इंक्यूबेटर मोहाली और पंजाब फोरेंसिक लैब मोहाली शामिल हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों को खुले बाजार से टेस्टिंग किटें खरीदने के निर्देश
आईसीएमआर से किटें न मिलने के कारण मुख्यमंत्री ने इन स्वास्थ्य केंद्रों को खुली मार्केट से टेस्टिंग के प्रयोग के लिए किटें खरीदने के निर्देश दिए, जिसका खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में रोजाना 2800 लोगों का टेस्ट हो रहा है। यह संख्या पिछले हफ्ते प्रतिदिन 1500 की अपेक्षा कहीं अधिक है। 

प्राइवेट होटलों में भी बनेंगे एकांतवास
मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को निजी होटलों की सूची तैयार करने के आदेश दिए, जिनका प्रयोग भुगतान के आधार पर एकांतवास के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्यशील/गैर- कार्यशील निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड तैयार करने को भी कहा। 

नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं में 27 फीसदी कोरोना पॉजिटिव 
देश के भीतर से पंजाब वापस लौटने वालों के बारे में मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र (नांदेड़) का हवाला देते हुए बताया कि वहां से अब तक वापस आए 1000 पंजाबियों में से 27 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होने कहा कि राज्य सरकार अब कोई ऐसा मौका पैदा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि वापस लौटने वाले सभी लोगों को राज्य के एकांतवास केंद्रों में निश्चित दिनों के लिए रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed