फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Punjab News: Crowds Gathered To Buy Vegetables In Ludhiana and Jalandhar

कोरोना के खौफ के बीच सब्जी मंडी में लगी लोगों की भारी भीड़, प्याज के दाम दोगुने, टमाटर भी लाल

Fri, 20 Mar 2020 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Punjab News: Crowds Gathered To Buy Vegetables In Ludhiana and Jalandhar
सब्जी खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।

प्रशासन की लाख कोशिशों को बावजूद बाजार में कोरोना की अफवाहों पर लगाम नहीं लग रही है। लोग धड़ाधड़ बाजार से सामान खरीदने में जुटे हुए हैं। ज्यादातर बड़े स्टोर पर जरूरी सामान खत्म हो चुका है। वहीं सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। गुरुवार बाद दोपहर शहर बंद होने की खबर से लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद रात दस बजे तक लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को होलसेल सब्जी मंडी में सभी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए। गुरुवार को होलसेल मंडी में टमाटर की एक पेटी 400 रुपये में बिक रही थी, वहीं शुक्रवार की सुबह 800 रुपये में बिकी है। शुक्रवार को होलसेल में प्याज के दाम 32 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए, जबकि गुरुवार को रिटेल में 30 रुपये किलो प्याज बिक रहा था।
विज्ञापन


आलू के दाम 1000 रुपये प्रति बोरी, गोभी 22 रुपये प्रति किलो, मटर के दाम 35 से सीधे 50 रुपये, भिंडी के दाम 80 से सीधे 120 रुपये और मूली 100 से 120 रुपये हिसाब से बिकी है। सिर्फ बीन के रेट में गिरावट देखने को मिली है। गुुरुवार को 70 रुपये किलो बीन शुक्रवार को 65 रुपये रेट पर बिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैनिक का यह भी एक कारण

बाजार में खरीदारी का के पीछे कई कारण रहे। इसमें सबसे पहले सरकार ने यह ऐलान किया कि शहरों में लगने वाली साप्ताहिक मंडियां नहीं लगेगी। इससे भ्रम फैल गया कि शायद होलसेल मार्केट भी बंद हो जाएगी। वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की बात कही तो सोशल मीडिया पर यह बात फैल गई कि रविवार के बाद कर्फ्यू लगने के आसार बन सकते है। इसी पैनिक में लोग बाजारों में उमड़ पड़े। 

 जालंधर: प्याज के दाम हुए दोगुने, हर सब्जी महंगी
एक तरफ कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी करने वाले इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। आलू प्याज को गोदामों में भरकर रख लिया गया है और भाव दोगुने कर दिए गए हैं। कुछ दिन पहले मंडी में थोक में प्याज 24 रुपये किलो बिक रहा था लेकिन शुक्रवार को इसका भाव 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। 

रातों रात सारा प्याज मंडी से गायब हो गया और गोदामों में स्टॉक कर लिया गया। इसी तरह से जो आलू 20 रुपये प्रति किलो थोक में था, शनिवार को उसका भाव 25 रुपये प्रति किलो क्रास कर गया। हालांकि आलू की पैदावार जालंधर में होती है और कोल्ड स्टोरों में आलू भरा पड़ा है। नई फसल की पुटाई भी लगातार हो रही है लेकिन दाम बढ़ रहे हैं। 

टमाटर शुक्रवार को 15 रुपये किलो थोक में था, उसका रेट शनिवार को 40 रुपये किलो पहुंच गया था। रिटेल में 50 रुपये किलो भाव क्रास कर गया। 100 रुपये किलो थोक की अदरक अब 150 रुपये किलो पहुंच गई है। शिमला मिर्च से लेकर तमाम सब्जियों के थोक के भाव में 10 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार रात को मंडी में 50 हजार से अधिक लोग सब्जी खरीदने पहुंचे थे। वहीं डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि कालाबाजारी किसी कीमत पर नहीं होने देंगे, जल्द ही टीमों को लेकर स्टाक करने वालों पर छापेमारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed