फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab mews in Hindi: Corona virus in Mohali, Punjab's Health Minister

मोहाली: स्वास्थ्य मंत्री ने खुद लगाया दाल को तड़का, रोजाना मुहैया कराएंगे आठ हजार खाने के पैकेट

Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab mews in Hindi: Corona virus in Mohali, Punjab's Health Minister
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कर्फ्य के दौरान रोजाना अपने स्तर आठ हजार खाने के पैकेट मुहैया कराने का फैसला लिया है। इस अभियान की शुरूआत खुद उन्होंने दाल को तड़का लगाकर की। पहले दिन छह हजार लोगों को खाने के पैकेट मुहैया कराए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोई भी शख्स कर्फ्यू के दौरान भूखा नहीं सो पाएगा।

विज्ञापन


शहर में कर्फ्यू को लेकर पुलिस ने बढ़ाई और ज्यादा सख्ती, हर एंट्री प्वाइंट किए सील
कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगे लॉकडाउन के दौरान शहर में लगे कर्फ्यू को लेकर मंगलवार को शहर में पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। शहर के हर एंट्री प्वाइंट को मोहाली पुलिस ने सील कर दिया है और चंडीगढ़ की तरफ से कोई भी वाहन चालक को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


यहीं नहीं शहर के अंदर भी पुलिस ने कर्फ्यू को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए शहर में जगह-जगह चेकिंग के लिए नाके लगा कर सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है और वाहनों के कागजात चेक किए जा रहे हैं। जिनके कागजात पूरे नहीं हैं उनके मौके पर ही चालान भी काटे जा रहे हैं। ताकि कर्फ्यू के दौरान कोई भी बाहर न निकल सके। क्योंकि शहर में जो लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकल कर घूम फिर रहे हैं। उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सिटी-1 अश्वनी गोटियाल की ओर से खुद शापिंग स्ट्रीट पर लगे नाके पर खड़े होकर वाहन चालकों को समझाया गया और कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने को निर्देश दिए गए। दूसरी और शहर के सभी मार्केटों में भी मंगलवार को सभी दुकानें बंद दिखीं और सिर्फ दवा की दुकानें ही खुली रहीं। बाकी करियाना की दुकानों से लोगों के घरों में दुकानदारों ने फोन आने पर राशन की होम डिलीवरी की।


पुलिस सेवा भी जारी
पुलिस भी शहर से सटे गांवों और स्लम एरिया में जरूरतमंद लोगों और पीजी में रह रहे युवक-युवतियों को लगातार लंगर पहुंचा रही है। ट्रैफिक जोन-1 के इंचार्ज नरिंदर सूद की ओर से फेज-7 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के सहयोग से लंगर के पैकट तैयार कर शाहीमाजरा गांव में बांटे गए। इसमें पीजी में रह रहे युवक-युवतियां और जरूरतमंद लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed