फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus in Punjab: Covid-19 positive cases in Punjab, New corona virus cases in Punjab

पंजाब में कोरोना ने एक ही दिन में ली पांच की जान, 77 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 64 की मौत

Sun, 14 Jun 2020 11:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab: Covid-19 positive cases in Punjab, New corona virus cases in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शनिवार को एक ही दिन में पांच लोगों की कोरोना ने जान ले ली। सूबे में कोरोना की दस्तक के बाद से अब तक यह पहली बार है कि एक ही दिन में इतने लोगों की जान गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गई। 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में 77 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिनके साथ ही कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़कर 3063 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना के कारण शनिवार को अमृतसर में चार और संगरुर में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इसी बीच, लुधियाना में सबसे ज्यादा 26 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई, जिनमें 17 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं, जबकि 9 नए केसों का पता चला है। मोहाली 11 पॉजिटिव केसों के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जिनमें 3 नए केस और 8 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में शनिवार को 9 पॉजिटिव केसों में से 7 नए केस हैं, जबकि 2 पहले से बीमार व्यक्ति के करीबी हैं। इनके अलावा पठानकोट में एक पुलिस अधिकारी समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं नवांशहर और जालंधर में 5-5, तरनतारन में 4, संगरुर में 3, बरनाला में 2 और रोपड़, फिरोजपुर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला व पटियाला में 1-1 पॉजिटिव केस सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 176533 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों में 671 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 14 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक मरीज वेंटिलेटर पर है। इस बीच, शनिवार को राज्य में 45 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। ठीक हुए मरीजों में, अमृतसर के 34, फतेहगढ़ साहिब व कपूरथला के 4-4, संगरुर, मोहाली व बठिंडा के 1-1 मरीज शामिल हैं।

7165 पुलिसकर्मियों में 17 पॉजिटिव मिले

पंजाब में कोविड-19 की टेस्टिंग में 7165 पुलिसकर्मी में से 17 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस संबंध में डीजीपी दिनकर गुप्ता ने टेस्टिंग के निर्देश दिए थे। यह नमूने औचक लिए गए हैं। राज्य में कर्फ्यू/तालाबंदी में तीन महीनों से लगभग 48000 पुलिसकर्मी दिन-रात फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि राज्य के औसतन दो प्रतिशत पॉजिटिव मामलों की तुलना में पुलिस फोर्स के कुल नमूनों के लगभग 0.9 प्रतिशत मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 17 पॉजिटिव मुलाजिमों को सिविल अस्पतालों में या कोविड केयर सेंटरों में क्वारंटीन किया गया गया है। 

संगरुर में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले
डीजीपी ने बताया कि 17 पॉजिटिव मामलों में से 14 जिला पुलिस के साथ संबंधित हैं, 2 (एक रसोइया समेत) स्टेट आर्म्ड पुलिस/ इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और एक पंजाब होमगार्डस (पीएचजी) का है। संगरूर में सबसे अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गुप्ता ने कहा कि 12 जून तक इकट्ठा किए गए 7165 नमूनों में से 1868 टेस्ट निगेटिव पाए गए, जबकि 5280 के नतीजों का अभी इंतजार है। नमूने लेने की प्रक्रिया एक जून को शुरू हुई थी।

एक एएसआई गंभीर हालत में अमृतसर में भर्ती
डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी एसएसपी /सीपी और आईजी रेंज को निर्देश दिए थे कि वह सभी पुलिस कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाएं, जोकि राज्य के 27 रेवन्यू/पुलिस जिलों के 400 से अधिक थानों में अग्रिम पंक्ति में तैनात हैं। डीजीपी ने हिदायत की कि वह पुलिस वाहनों के चालकों, जेलों की वैनों आदि के चालकों के नमूने लें।

एक कोविड पॉजिटिव एएसआई अमृतसर में गंभीर स्थिति में बताया गया है। हालांकि, वह विभाग द्वारा चलाए गए अभ्यास का हिस्सा नहीं था लेकिन डॉ. केके तलवार पूर्व निदेशक पीजीएमआईआर चंडीगढ़ के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किए विशेषज्ञ ग्रुपों द्वारा बढ़िया इलाज को यकीनी बनाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed