फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab: 8 more persons from Jawaharpur recovered and discharged

मोहाली के हॉटस्पॉट जवाहरपुर में आठ और मरीजों ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर घर लौटे

Sun, 26 Apr 2020 10:59 AM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Apr 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab: 8 more persons from Jawaharpur recovered and discharged
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
हॉटस्पॉट बने जिला मोहाली के सब डिवीजन डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया। जी हां इस गांव के जिन कोराना पीड़ित 8 लोगों का इलाज चल रहा था उन्होंने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इनमें डेढ़ साल के बच्चे से लेकर अस्सी साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। यह सभी लोग बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती थे और अब सभी स्वस्थ हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि इन सभी को एहतियात के तौर पर सेक्टर-70 में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा जाएगा। इस दौरान सभी ने इलाज करने वाले डॉक्टरों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने कहा है कि सभी लोगों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें, बेवजह सड़कों पर बाहर न निकलें। ऐसा करके ही हम सभी इस कोरोना महामारी को मात दे सकेंगे। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया है कि गांव जवाहरपुर के 8 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ की कोविड-19 ब्रांच से छुट्टी मिल गई है। जिले में अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 22 हो गई है। जबकि जवाहरपुर के अब तक कुल 13 मरीजों की छुट्टी हुई है।
विज्ञापन


इस दौरान ठीक होने वाले 32 साल के मनीष, 42 साल के गुरजीत, 23 साल के जसप्रीत, 30 साल की रीना, 7 साल का तरनप्रीत, 14 साल का शरनप्रीत, 14 साल का गुरुफतेह सिंह, 80 साल के प्रीतम सिंह शामिल हैं। गांव जवाहरपुर के जो 5 मरीज 21 अप्रैल को ठीक हो गए थे, उन्हें अभी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का ख्याल रखने वाले सभी हीरो
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि ठीक हुए 8 मरीजों को एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिए सेक्टर-70 में बनाए गए क्वारंटीन होम में रखा गया है। 14 दिन का समय पूरा होने के बाद इन्हें घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष पीड़ितों का इलाज चल रहा है। डॉ. मनजीत सिंह ने ज्ञान सागर अस्पताल के मैनेजमेंट और ड्यूटी स्टाफ की प्रशंसा की है। उन्होंने केंद्र में डटे हुए तमाम डॉक्टर, नर्स, पेरामेडिकल स्टाफ प्रशंसा के पात्र हैं। जो कि रात-दिन मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञान सागर अस्पताल में सरकारी स्टाफ के अलावा अस्पताल का स्टाफ भी पूरी निडरता, मेहनत और लगन से डटा हुआ है।


जिले में अब तक कोरोना पर नजर
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 63 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें से 22 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, बाकी 39 मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा है कि कोरोना को मात देने के लिए व्यापक संपर्क ट्रेसिंग और सैंपल लिए जा रहे हैं। आप सभी के सहयोग से हम इस जंग को जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed