हरियाणा: सिरसा में आइसोलेशन वार्ड में युवक की मौत, कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा में एक गांव से एक युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर पुणे की लैब में भेज दिया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी उस पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। परिजनों ने युवक तथा उसके साथ रहने वाले सभी लोगों के कपड़ों को भी जला दिया और युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिले के एक गांव के रहने वाले एक युवक को बुखार तथा निमोनिया की शिकायत होने के कारण उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार की रात युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
सिविल अस्पताल में सबसे पहले युवक को आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन जब युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने संदिग्ध मानते हुए सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं विभाग ने संदिग्ध युवक के सैंपल रात को ही पुणे की लैब में जांच के लिए भेज दिया था और शाम को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
नानी की अस्थियां बहाने गया था हरिद्वार
मृतक युवक कुछ ही दिन पहले अपनी नानी की अस्थियां बहाने हरिद्वार गया था। जानकारी के अनुसार जब वह वहां से आया तो उसको बुखार तथा निमोनिया की शिकायत हो गई। जिस पर परिजनों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था।
हमने सैंपल भेज दिए हैं। जब मरीज अस्पताल में आया था तो उस समय उसे बुखार तथा छाती में सांस लेने की समस्या थी। शाम को रिपोर्ट आई है, उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले, रिपोर्ट नेगेटिव है। -डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।