{"_id":"5e70e5788ebc3ea7c05b2b9e","slug":"coronavirus-in-india-update-in-hindi-six-passenger-trains-of-northern-railway-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के खौफ के चलते यात्रियों की संख्या घटी, अंबाला मंडल ने रद्द की छह ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के खौफ के चलते यात्रियों की संख्या घटी, अंबाला मंडल ने रद्द की छह ट्रेनें
Tue, 17 Mar 2020 08:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खौफ जन-मानस पर नजर आ रहा है। इसका असर अब ट्रेनों पर भी पड़ने आने लगा है। यात्री अब सफर से कतरा रहे हैं। यात्रियों की भीड़ से भरी रहने वाली अधिकांश ट्रेन अब खाली चल रही हैं, इसलिए अंबाला मंडल ने छह ट्रेनें रद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए ट्रेन नंबर 14035/14036 दिल्ली कैंट-पठानकोट-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस को 18 से 30 मार्च तक रद रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14525/14526 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस को भी 18 से 30 मार्च तक और ट्रेन 12047/12048 नई दिल्ली-फिरोजपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 20 से 29 मार्च तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन