फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: Speed of Corona virus infection slowed in Haryana

हरियाणा में धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, 255 पॉजिटिव में 147 हुए ठीक, छह जिलों से अच्छी खबर

Wed, 22 Apr 2020 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: Speed of Corona virus infection slowed in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पिछले दो दिनों में संक्रमण की रफ्तार कुछ हद तक कम हुई है। इन 2 दिनों में चार ही मामले पॉजिटिव सामने आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 255 है। जिसमें से 147 लोग ठीक हो चुके हैं। मगर इसके बावजूद 15996 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 16611 लोग अपना मेडिकल सर्विलांस का पीरियड पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन


अभी तक स्वास्थ्य महकमा 14562 संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्रित कर चुका है। जिसमें से 12253 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। जबकि 2068 लोगों के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार अभी बाकी है। अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 37, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 5, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 9, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


अभी तक अंबाला में 7, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 22, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 26,  हिसार में 1, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल  में 0, कुरुक्षेत्र 0, नूंह में 26, पलवल में 25, पानीपत में 4, पंचकूला में 2, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 2, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणा के छह जिलों से सरकार को मिली राहत भरी खबर

हरियाणा में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया है कि छह जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। जिसमें चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर और जींद जिला शामिल है। इन जिलों में आने वाले समय में भी यथास्थिति बनी रहे। इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उपरोक्त जिलों में सुरक्षा कारणों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। हमारा पूरा प्रयास होगा कि दोबारा इन जिलों में संक्रमण न फैले। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह सब हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से संभव हुआ है। हरियाणा पुलिस ने भी अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रखी।

उन्होंने कहा कि 141 संक्रमित व्यक्तियों का ठीक होना सरकार के बड़ी उपलब्धि है। वह भी ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। हमारा रिकवरी रेट 56.17 प्रतिशत है। दूसरे राज्यों की तुलना में हरियाणा में तेजी से रिकवरी हो रही है। अब सिर्फ 110 केस ऐसे बचे हैं जो एक्टिव हैं। उनका उपचार पूरी सावधानी के साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed