{"_id":"5eb987008ebc3e90984db42d","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-covid-19-update-in-haryana-corona-virus-outbreak-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 27 नए पॉजिटिव मिले, 730 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, रेवाड़ी में पुलिस जवान भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 27 नए पॉजिटिव मिले, 730 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, रेवाड़ी में पुलिस जवान भी चपेट में
Mon, 11 May 2020 10:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम तक प्रदेश के 6 जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 27 नए मरीज सामने आए। इसके चलते संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 730 तक पहुंच गया है। कुल संक्रमित मरीजों में से 337 मरीज ठीक हो कर घर चले गए। एहतियातन 14145 मरीज अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस वक्त स्वास्थ्य महकमा 59735 मरीजों का सैंपल ले चुका है, जिसमें से 53697 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5308 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुल संक्रमित मरीजों में से 382 मरीज अभी एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 41, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 102, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 145, हिसार में 4, जींद में 17, करनाल में 14, कैथल में 3, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 22, रोहतक में 5, सिरसा में 7, सोनीपत में 105, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 3, महेंद्रगढ़ में 5, झज्जर में 83 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 38, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 55, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 57, पलवल में 33, पानीपत में 8, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 24, झज्जर 10, यमुनानगर में 4 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।
रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस का जवान पॉजिटिव
रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस में तैनात जवान भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब रेवाड़ी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार पहुंच गया है। बता दें कि शुक्रवार को एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद देवर मिलने पहुंचा था। ऐसे में स्वास्थ विभाग ने एहतियातन सैंपल लेकर जांच को भेजा वह भी पॉजिटिव पाया गया। जवान इस समय गुरुग्राम में तैनात है और रेवाड़ी के एक गांव निवासी है। इसकी पुष्टि नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर ने की है।