{"_id":"5ec9efb7c6eaf96fef1a8fa7","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-covid-19-outbreak-in-haryana-new-positive-case-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 78 नए पॉजिटिव मिले, 44 मरीजों को मिली छुट्टी, संक्रमितों का आंकड़ा 1149 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 78 नए पॉजिटिव मिले, 44 मरीजों को मिली छुट्टी, संक्रमितों का आंकड़ा 1149 पहुंचा
Sun, 24 May 2020 09:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 May 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 73 लोगों में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, भिवानी, हिसार, पलवल, चरखी दादरी, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में 52 और संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1149 पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में से 750 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को 44 मरीज और ठीक होकर घर लौट गए हैं। पलवल में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। चरखी दादरी में चार दिन पहले पुणे से लौटे ट्रांसपोर्टर के परिवार की एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली है। फरीदाबाद में 20 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 205 पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने सैलून, ब्यूटी पार्लर और अन्य दुकानों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
संक्रमित नए मरीजों में तीन एक परिवार से हैं। गुरुग्राम जिले में 12 और कोरोना संक्रमित मिले। सोनीपत की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी दिल्ली पुलिस का एसआई कोरोना पॉजिटिव मिला है। भिवानी जिले में रिवाड़ी खेड़ा गांव में अपनी बेटी के घर गुरुग्राम से आई महिला और गुरुग्राम में कांस्टेबल तिगड़ाना गांव निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिसार जिले में सातरोड़ कलां गांव निवासी संक्रमित महिला का पति और ड्राइवर में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
करनाल में इंद्री गांव खेड़ा और शहर के चमन गार्डन में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र के लाडवा में महिला संक्रमित मिली है। पानीपत में समालखा के संक्रमित आढ़ती की भाभी शिव नगर के बाल श्रमिक पुर्नवास केंद्र में कंप्यूटर सिखाती थी। अब महिला समेत बाल केंद्र के चार बच्चे, एक वार्डन और एक महिला सफाई कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
जिलों में ठीक होने वालों की संख्या
अंबाला में 40 भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 115, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 140, हिसार में 3, जींद में 18, करनाल में 11, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 3, नूंह में 65, पलवल में 36, पानीपत में 32, पंचकूला में 24, रोहतक में 9, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में 116, झज्जर 90, यमुनानगर में 8 मरीज भी ठीक हो चुके हैं।