फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: A person tests positive for coronavirus in Fatehabad

फतेहाबाद में कोरोना की दस्तक, पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, जमात कनेक्शन की आशंका

Mon, 06 Apr 2020 07:49 PM IST
ajay kumar मुकेश खुराना, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
मुकेश खुराना, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: A person tests positive for coronavirus in Fatehabad
कोरोना वायरस - फोटो : social media

प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद आखिरकार फतेहाबाद जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी। जिले के राजस्थान सीमा के नजदीक गांव जांडवाला बागड़ निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक एक समुदाय विशेष का है और पिछले दिनों जमात में शिरकत कर गांव आए कुछ लोगों के संपर्क में था। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने मामले की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


युवक का सैंपल सोमवार को ही पीजीआई रोहतक भेजा गया था और मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। आनन-फानन में पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है और खुद एसपी राजेश कुमार मौके पर डटे हुए हैं। युवक के साथ जिन लोगों के सैंपल भेजे गए थे, उन्हें फतेहाबाद स्थित एक धर्मशाला के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 
विज्ञापन


उधर स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे गांव की स्क्रीनिंग करने का फैसला लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न चिकित्सकों की 14 टीमें गठित कर दी गई हैं जो बुधवार से गांव जांडवाला बागड़ के सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करेंगे। युवक 20 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन जमात से गांव में आए कुछ लोगों के संपर्क में आया था। जमात से आए एक समुदाय के लोग गांव जांडवाला बागड़ में पीड़ित युवक सहित कुल 11 लोगों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है और इसके साथ जमात से आए लोगों को दिल्ली छोड़ने गए गांव ढाबी खुर्द निवासी ड्राइवर की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। गांव जांडवाला बागड़ से एक रात पहले ये लोग फतेहाबाद की मस्जिद में रूके थे और फतेहाबाद में एक आरएमपी डॉक्टर सहित कुल 9 लोगों से मिले थे। प्रशासन ने बीते दिन इनके सैंपल लिए थे और ये सभी सैंपल निगेटिव आए थे। 

 

सोमवार को फतेहाबाद से कुल 21 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसके साथियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और गांव जांडवाला बागड़ के सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग किए जाने पर विचार कर रहे हैं। डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed