फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News: Positive Cases

Coronavirus: पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव, चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या हुई 19

Sat, 11 Apr 2020 12:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News: Positive Cases
प्रतीकात्मक तस्वीर

सात दिन बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस सामने आया। सेक्टर- 37सी निवासी पीयू के एक प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। प्रोफेसर की पत्नी को 20 दिन पहले ही बेटी हुई है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि उस दौरान हॉस्पिटल आने-जाने में वह संक्रमण का शिकार हुए। प्रोफेसर के संपर्क में रहने के कारण उनके परिवार पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए शनिवार को उनकी पत्नी, सास, 10 साल और 20 दिन की दो बेटियों की जांच कराई जाएगी। उनके घर के आसपास के घरों को क्वारंटीन कर उस गली को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सिर्फ घर से हॉस्पिटल तक का तय किया सफर
प्रोफेसर की पत्नी को 20 मार्च को सेक्टर 38 के एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। उस दौरान प्रोफेसर अपने ड्राइवर के साथ हॉस्पिटल आते-जाते थे। कोरोना से जुड़ा उनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है, इसलिए प्रथम दृष्टया हॉस्पिटल से घर के बीच में ही संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक हुआ तो खुद पहुंचे अस्पताल

प्रोफेसर को दो दिनों से सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। शुक्रवार को तकलीफ ज्यादा बढ़ी तो वह खुद ही सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच में कोरोना टेस्ट कराने पहुंच गए। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर पीजीआई टेस्ट के लिए भेज दिया और प्रोफेसर घर लौट आए। दोपहर को जब उनकी जांच रिपोर्ट आई तो कोरोना की पुष्टि हुई तो टीम को उनके घर भेजकर पीजीआई शिफ्ट कराया गया।

20 दिन की बेटी भी संक्रमण की जद में
प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। उनकी पत्नी और सास के साथ ही दोनों बेटियां भी उनके संपर्क में थीं। एक ही घर में रहने के कारण उनकी 56 साल की सास से लेकर 20 दिन की बेटी पर भी कोरोना का संकट छाया हुआ है। शनिवार को उन सभी की जांच प्रकिया पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन संक्रमित है और कौन सुरक्षित।

एरिया में दहशत का माहौल
कोरोना की पुष्टि होने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ सेक्टर 37 सी पहुंची तो लोग घरों से बाहर निकल आए। कोरोना के मरीज की जानकारी मिलने पर हर कोई डरा नजर आया। चंद मिनट में वहां दहशत का माहौल नजर आने लगा। पुलिस ने एहतियातन प्रोफेसर के घर के दाएं-बाएं स्थित एक-एक घर के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है।

ऑनलाइन लेते थे क्लास

कोरोना पॉजिटिव मरीज पीयू में सहायक प्रोफेसर हैं। वह पीयू 18 मार्च के बाद नहीं आए थे। स्टूडेंट्स की क्लास ऑनलाइन ले रहे थे। चर्चा है कि सुबह शाम अपने घर के पास के पार्क में घूमने जाते थे। साथ ही एक-दो बार सब्जी लाने गए थे। बाकी समय घर में ही थे।   

पीजीआई का एक डॉक्टर भर्ती
पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शुक्रवार को पीजीआई एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के एक डॉक्टर को भी कोरोना के संदिग्ध के तौर पर भर्ती किया गया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को आएगी। पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार मौजूदा समय में पीजीआई में कोरोना के 12 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन आईसीयू में हैं।
 

चंडीगढ़ः कोरोना अपडेट 10 अप्रैल  

  • 223 अब तक संदिग्धों की हो चुकी है जांच।  
  • एक मरीज की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।  
  • 199 रिपोर्ट निगेटिव आई।  
  • अब तक 19 लोगों की रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव।  
  • 1 नमूना रिजेक्ट।  
  • अब तक 7 मरीज किए गए डिस्चार्ज।  
  • 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है।  
  • अब तक एक भी मरीज की नहीं हुई है मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed