फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News in Hnidi: Chandigarh Administration bans pan masala and chewing gum

चंडीगढ़ में च्यूइंगम, पान मसाला खाने और बेचने पर प्रतिबंध, कोरोना की वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 07 Apr 2020 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News in Hnidi: Chandigarh Administration bans pan masala and chewing gum
पान मसाला, च्यूइंगम और बबलगम चंडीगढ़ में प्रतिबंधित

चंडीगढ़ में कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने सोमवार को एक और बड़ा फैसला लिया। प्रशासन ने अगले तीन महीने के लिए शहर में पान, पान मसाला, च्यूइंगम और बबलगम की बिक्री व खाने पर रोक लगा दिया है। गृह सचिव की तरफ से जारी किए गए आदेशों में इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


च्यूइंगम और पान मसाला खाकर यहां-वहां थूक रहे लोगों के कोरोना वायरस के वाहक बनने का खतरा है इसलिए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से पान, च्यूइंगम, पान मसाला और बबलगम के स्टाक, बिक्री और खाने पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा। किसी प्रतिष्ठान में च्यूइंगम, पान मसाला, पान की बिक्री मिलने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर नजर: डीजीपी
चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में कर्फ्यू तोड़कर बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वाले कई लोगों की पहचान की गई है, उन पर जल्द ही केस दर्ज होगा और गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस की साइबर टीम ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर निगरानी रखी है। प्रशासक बदनौर ने इस मामले में और सख्ती बरतने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ को केंद्र से मिले पांच करोड़: मनोज परिदा 
बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ को डिजास्टर रिस्पांस फंड में पांच करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टर और अन्य हेल्थ स्टाफ के लिए होटल पार्क व्यू और पंचायत भवन में व्यवस्था कर दी गई है। इस बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, स्वास्थ्य सचिव व गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित सचिव अजॉय कुमार सिन्हा, डीजीपी संजय बेनीवाल, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव, डीसी मनदीप सिंह बराड़ व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed