फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: Two patients cured from coronavirus in Chandigarh

कोरोना: चंडीगढ़ में चार दिन से नया केस नहीं, अब तक सात लौटे घर, पहली संक्रमित ने भी जीती जंग

Tue, 07 Apr 2020 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh News in Hindi: Two patients cured from coronavirus in Chandigarh
चंडीगढ़
शहर के लिए सोमवार का दिन भी राहत भरा रहा। लगातार चौथे दिन भी कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिलने से प्रशासनिक अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। उधर, इन चार दिनों में पांच पॉजिटिव मरीजों के ठीक होकर घर लौटने से उम्मीद की किरण नजर आ रही है। यह डॉक्टरों की मेहनत का ही परिणाम है कि लगातार मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट जाएंगे। उधर, चंडीगढ़ से सटे मोहाली जिले में तेजी से पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक है। ऐसे में चंडीगढ़ में भी एहतियात बरती जा रही है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों का मिल रहा सहयोग भी मरीजों की संख्या पर काबू पाने में सहायक साबित हो रहा है।   
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना का पहला केस 18 मार्च को सामने आया था। सेक्टर-21 निवासी एक युवती के यूके से यहां आने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद युवती के संपर्क में आने से मां, भाई, दोस्त, कुक, ड्राइवर के अलावा मसाज करने वाली खड़क मंगोली (पंचकूला) की महिला भी संक्रमित पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 30 मार्च को कनाडा से लौटा दंपती पॉजिटिव मिला। इसके बाद दंपती की 10 वर्षीय व दस माह की दोनों बेटियों के अलावा मां और सास भी कोरोना पॉजिटिव मिले। हालात यह हो गए कि चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए बीते वीरवार को 18 के आंकड़े पर पहुंच गई।

इनको अस्पताल से मिली छुट्टी
दो अप्रैल को यूके से लौटी कोेराने पॉजिटिव एक महिला डॉक्टर ठीक होकर घर लौटी थी। उसके बाद चार अप्रैल (शनिवार) को सेक्टर-21 निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज युवती की 48 वर्षीय मां के अलावा दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक को जीएमसीएच-32 से छुट्टी मिली थी।

वहीं, जीएमएसएच-18 में भर्ती मोहाली के सेक्टर-69 निवासी कोरोना पीड़ित एक युवक को भी स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई थी। वहीं, पांच अप्रैल (रविवार) को सेक्टर-21 निवासी पहली कोरोना पॉजिटिव युवती के दोस्त और भाई को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह चंडीगढ़ में अब तक पांच लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

कोरोना से जंग जीत सेक्टर-21 निवासी युवती समेत दो पहुंचे घर

शहर की पहली कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-21 निवासी 23 वर्षीय युवती समेत दो मरीजों को जीएमसीएच-32 से छुट्टी मिल गई। इससे पहले पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में कोरोना से जंग जीतकर ठीक होने वालों की संख्या सात हो गई है। वहीं, बाकी बचे 11 पॉजिटिव मरीजों में से एक का जीएमसीएच जबकि अन्य का पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन कोरोना समर्पित हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में सेक्टर-21 निवासी चंडीगढ़ की कोरोना पॉजिटिव युवती और सेक्टर 38 निवासी 21 वर्षीय युवक शामिल है। इन दोनों मरीजों की पहली रिपीट टेस्ट रविवार को कराया गया था, जो निगेटिव आई थी। इसके बाद दूसरा रिपीट टेस्ट सोमवार को शाम को किया गया। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों मरीजों को देर शाम सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि सेक्टर 21 निवासी यूके से लौटी युवती में कोरोना के लक्षण दिखने पर 18 मार्च को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन पीजीआई में हुए टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उसे आइसोलेशन में रखकर 5 अप्रैल तक इलाज किया गया। वहीं सेक्टर 38 निवासी दूसरे मरीज को 21 मार्च को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां 22 मार्च को उसमे भी कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed