फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in chandigarh News in Hindi many new cases found in Bapudham

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी में फिर मिले 14 संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 89

Fri, 01 May 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 May 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in chandigarh News in Hindi many new cases found in Bapudham
बापूधाम में तैनात सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह शहर में 14 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बापूधाम के 12, सेक्टर 30 का एक मरीज और सेक्टर 15 का 67 वर्षीय मरीज शामिल है। अब शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो चुकी है। वहीं केवल बापूधाम में 40 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी का इलाज पीजीआई में बनाए गए कोरोना डेडिकेटिड वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मिले मरीजों में सेक्टर 30 निवासी साढ़े तीन साल का बच्चा शामिल है। हालांकि बच्चे की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बापूधाम के मरीजों में 36 वर्षीय महिला, 9 साल की बच्ची, 17 साल का युवक, 30 साल का युवक, 2 साल का बच्चा, 5 साल का बच्चा, 27 साल की युवती शामिल है। इसके अलावा 35 साल का शख्स, 40 साल का शख्स, 17 साल का युवक, 40 साल की महिला भी है। इसके अलावा एक और युवक भी शामिल है।
विज्ञापन

अंबाला में कोरोना पॉजिटिव मिला] महाराष्ट्र निवासी पीजीआई से डिस्चार्ज

महाराष्ट्र के एक कोरोना पॉजिटिव जमाती को वीरवार को पीजीआई से ठीक होने में बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जमाती अंबाला में पिछले दिनों आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने आया था, जहां उसे कोरोना का संक्रमण हो गया। पीजीआई से डिस्चार्ज होते समय उसे पौधा और एक पोस्टर भेंट किया गया।

कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि पीजीआई में 5 अप्रैल को उसे गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। 9 दिनों तक आईसीयू ने रहने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब उसकी दोनों रिपीट टेस्ट निगेटिव आई हैं, इसलिए उसे छुट्टी दी गई है।

आश्रय होम के दिव्यांग बच्चों पर भी कोरोना का खतरा, 105 लोग होम क्वारंटीन
एक दिन पहले सेक्टर-52 की जिस महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है वो बापूधाम के पहले पॉजिटिव मरीज (जीएमसीएच के वार्ड अटेंडेंट) की बहन है। इतना ही नहीं वह उसकी सालगिरह की पार्टी में शामिल होने के बाद से लगातार सेक्टर-47 के आश्रय होम में दिव्यांग बच्चों के बीच नौकरी कर रही थी। इससे अब उन दिव्यांग बच्चों पर भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। आश्रय होम में 20 अन्य वर्कर उसके संपर्क में थे। नगर निगम और हेल्थ टीम इन 20 वर्करों और उनके परिवार व संपर्क में आए कुल 105 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed