{"_id":"5eb78c028ebc3e90310656be","slug":"coronavirus-in-chandigarh-news-in-hindi-coronavirus-outbreak-in-bapudham-latest-update-about-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः चंडीगढ़ में सेक्टर-40 के डॉक्टर समेत मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, 8 बापूधाम कॉलोनी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः चंडीगढ़ में सेक्टर-40 के डॉक्टर समेत मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, 8 बापूधाम कॉलोनी के
Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
ajay kumar
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। रविवार को भी कोरोना के 9 नए मामले आए, जिनमें अकेले बापूधाम के 8 मरीज जबकि एक मरीज सेक्टर-40 का है। बापूधाम में मिले 8 मरीजों में तीन पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं, जिनमें पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। वहीं, पांच अन्य मरीज अलग-अलग परिवारों से हैं।
वहीं, सेक्टर 40 निवासी पॉजिटिव व्यक्ति रोपड़ के सरकारी अस्पताल में तैनात है, जिसका कोरोना टेस्ट रोपड़ में ही हुआ है। 9 नए केस आने के बाद शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 179 हो गई है। जबकि 8 नए केस आने के बाद कोराना बढ़ बन चुके बापूधाम में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 115 पर पहुंच गई है।
बता दें कि शनिवार को अचानक सिर्फ बापूधाम से 21 मामले सामने आए थे। ऐसी स्थिति में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए वहां बचाव कार्य करना काफी कठिन होता जा रहा है। रविवार को बापूधाम से पॉजिटिव मिले एक ही परिवार के तीन लोगों में 45 वर्षीय पुरुष और उसके 5 वर्षीय और 11 वर्षीय दो बेटों के अलावा 25 वर्षीय, 28 वर्षीय और 30 वर्षीय महिलाएं, 40 वर्षीय पुरुष और 6 वर्षीय एक बच्ची शामिल है।
विज्ञापन
बापूधाम में पॉजिटिव पाए परिवार के संपर्क में 28 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, सेक्टर-40 के डॉक्टर के संपर्क में आने वालों की की कोई डिटेल नहीं मिली है। सेक्टर-40 में इससे पहले एक 7 साल के बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है लेकिन इन दोनों मरीजों का आपस में कोई संबंध नहीं है।

जीएमएसएच-16 में सभी की रिपोर्ट निगेटिव
जीएमएसएच-16 में 6 मई को हल्लोमाजरा निवासी 35 साल के एक व्यक्ति की आईसीयू में मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल के 7 डॉक्टरों समेत 30 स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। रविवार को सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
उधर, बापूधाम के 62 वर्षीय जिस कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की शनिवार को जीएमसीएच-32 मेें मौत हो गई थी, उसे दिल की बीमारी के साथ लूज मोशन की शिकायत थी। इसके साथ ही उसे तीन साल पहले कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था और एंजीयोप्लास्टी व एंजियोग्राफी भी हुई थी।
पीजीआई में 146 मरीज हैं भर्ती
शहर में अब तक 2142 संदिग्धों की जांच में से 1947 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पीजीआई के कोरोना केयर सेंटर में चंडीगढ़ के कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या 146 हो गई है। वहीं अब तक 24 मरीज ठीक होकर घर गए हैं और 24 मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि कोरोना पॉजिटिव 3 मरीजों की मौत हो चुकी है।

80 साल की बुजुर्ग समेत दो महिलाओं ने जीती कोरोना से जंग
जिले में रविवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद सेहत विभाग और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं, दो महिलाएं कोरोना को मात देकर घर लौटी हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि ये कोरोना पॉजिटिव रोपड़ के एक अस्पताल में तैनात हैं। इ मोहाली, खरड़ और कुराली में रहते हैं। जिला निवासी होने के चलते इन मरीजों की गिनती मोहाली जिले में होगी।
रविवार को कोरोना को मात देने वालों में 80 साल की बुजुर्ग मोहिंदर कौर और 56 साल की जसविंदर कौर शामिल हैं। मोहिंदर कौर सेक्टर-91 की रहने वाली हैं, जबकि जसविंदर कौर डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर की रहने वाली हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 107 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या अब 50 रह गई। जिले तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जसविंदर कौर फिलहाल डेराबस्सी के निरंकारी भवन में बनाए गए एकांतवास केंद्र में रहेंगी।
उन्हें 14 दिन के बाद दोबारा टेस्ट करवाकर घर भेजा जाएगा। मोहिंदर कौर को उनके घर भेजा जाएगा, लेकिन उन्हें 14 दिन के लिए घर में अलग रहने के लिए कहा गया है। सेहत विभाग की टीमें इन पर नजर रखेंगी। जिले में जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है और कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है। जिले के पॉजिटिव मरीजों का इलाज बनूड़ के नजदीक ज्ञान सागर अस्पताल के कोविड सेंटर में चल रहा है।