{"_id":"5e87682a8ebc3e6fa571d9c6","slug":"coronavirus-in-chandigarh-imtech-chandigarh-takes-up-sample-testing-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: इमटेक में भी हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच, रोजाना 50 से 100 सैंपल का होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: इमटेक में भी हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच, रोजाना 50 से 100 सैंपल का होगा परीक्षण
Fri, 03 Apr 2020 10:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए इमटेक तैयार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर- 39 स्थित सीएसआईआर-सूक्ष्म जीव प्रौद्योगिकी संस्थान (इमटेक) कोरोना के टेस्ट करने के लिए तैयार हो गया है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि उसने इस बारे में यूटी प्रशासन व पीजीआई को सूचना दे दी है। इमटेक एक दिन में 50 से 100 सैंपलों की जांच कर सकता है। इमटेक प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि संस्थान के पास कोरोना टेस्ट करने के लिए सभी जरूरी संसाधन व एडवांस उपकरण मौजूद हैं। साथ ही सभी तरह की अनुमति भी उनके पास है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भारत में कोरोना के टेस्ट कम हो रहे थे। 10 लाख की आबादी के परीक्षण के हिसाब से भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी नीचे था। इसी को ध्यान में रखकर आईसीएमआर ने सभी सरकारी मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं को टेस्ट करने का निर्देश दिया था। उसके बाद चंडीगढ़ के इमटेक ने भी जरूरी कदम उठाए और कोरोना टेस्ट को लेकर तैयार है। प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जा सकती हैं। चंडीगढ़ में कोरोना का टेस्ट पीजीआई व सेक्टर- 32 मेडिकल कॉलेज में हो रहे हैं।
विज्ञापन