फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus: Covid-19 outbreak in Punjab, Corona in punjab News in Hindi

पंजाब में कोरोना से नौ और की मौत, 340 पॉजिटिव मिले, दुष्कर्म का आरोपी बिशप भी संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 09:34 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Covid-19 outbreak in Punjab, Corona in punjab News in Hindi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना वायरस से लगातार बिगड़ते हालात के बीच मंगलवार को नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 213 हो गई है। इसी बीच बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 340 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कोरोना पीड़ितों की तादाद भी 8511 तक पहुंच गई है। इस दौरान 77 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सूबे में अब तक 409643 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। मंगलवार को जिन 77 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें संगरूर के 35, मोगा के 11, गुरदासपुर व बरनाला के 8-8, मोहाली के 5, फिरोजपुर के 4, फतेहगढ़ साहिब के 3, फाजिल्का के 1 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


जालंधर : एक की मौत, दुष्कर्म के आरोपी बिशप समेत 66 नए मरीज मिले
जालंधर में मंगलवार को कोरोना से 64 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं जिले में 66 नए मामले सामने आए। इनमें दुष्कर्म का आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल भी शामिल है। सुबह शहर में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए थे लेकिन दोपहर बाद संख्या 66 पहुंच गई। जिले में अब तक 29 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिल्का में कोरोना से पहली मौत
फाजिल्का की जलालाबाद तहसील के गांव रत्ताखेड़ा निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की बठिंडा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। अगले दिन मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की यह पहली मौत है। जिला सिविल सर्जन चंद्र मोहन कटारिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षित तरीके से संक्रमित का शव उसके गांव पहुंचाया। वहां सरकारी निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव रत्ताखेड़ा निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अधरंग और ब्रेन ट्यूमर जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। परिजनों उसे उपचार के लिए बठिंडा ले गए। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू करते हुए कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भिजवाए। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। कोरोना रिपोर्ट न आने के कारण डॉक्टरों ने उसका शव परिजनों को नहीं दिया। 14 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सिविल सर्जन ने बताया कि परिजनों समेत उपचार करने वाले डॉक्टरों व अन्य स्टाफ और उससे मिलने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

जालंधर: कोरोना के 63 मरीज मिले, संख्या पहुंची 1334

जालंधर में मंगलवार को कोरोना के 63 मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 1334 पहुंच गई है। सुबह शहर में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए थे लेकिन दोपहर बाद संख्या 63 पहुंच गई। जिले में अब तक 28 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 

लुधियाना: 106 नए मामले, एक महिला समेत चार की मौत
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना के 106 नए मामले सामने आए। वहीं एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 106 मामले सामने आए है। इसमें 97 मामले लुधियाना से जबकि नौ मामले अन्य जिलों से हैं। जिला लुधियाना में कोरोना से संक्रमित चार लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन जिला लुधियाना और एक जालंधर से संबंधित है। इसमें एक व्यक्ति (60) डेहलों, इकबाल नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति व विजय नगर से 40 वर्षीय महिला की मौत हुई है। डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) में भर्ती जालंधर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। 

अमृतसर में संक्रमित की मौत, 15 नए मरीज मिले 
अमृतसर में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की जान चली गई है। 62 वर्षीय यह शख्स प्रताप नगर का रहने वाला था और सरकुलर रोड स्थित मेडिकेड अस्पताल में उपचाराधीन था। मंगलवार को उसने आखिरी सांस ली। अमृतसर में कोरोना संक्रमित 56 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर लोग कोरोना के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। 

मंगलवार को 15 नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। 12 एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनमें लक्कड़ मंडी से एक, श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर से दो, रघुबीरपुरा सुल्तानविंड रोड से एक, भल्ला कॉलोनी से दो, मिल क्वॉर्टर छेहरटा से तीन, भगतांवाला से दो, गंडा सिंह कॉलोनी से एक केस रिपोर्ट हुए हैं। ये सभी संपर्क केस हैं। सभी को होम आइसालेट कर दिया गया है। वहीं तीन केस के संपर्क के बारे में पता नहीं चल पाया है। अमृतसर में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1136 तक पहुंचा चुका है।

डीएसपी जंडियाला गुरु व उनका परिवार कोरोना मुक्त
थाना जंडियाला गुरु के डीएसपी व उनका परिवार कोरोना मुक्त हो गया है। 4 जुलाई को डीएसपी पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। इसके बाद उनकी पत्नी, बेटी की सास, रसोइया और सफाई कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटीन किया था। 13 जुलाई को सभी का दोबारा टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट में सभी को निगेटिव घोषित किया गया है।

गुरदासपुर में दो अन्य कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 304 
गुरदासपुर में कोरोना के दो और मरीज सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 304 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 37 है। 

फरीदकोट: डीसी की माता और आठ डॉक्टरों समेत 12 संक्रमित 

कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर ही कोरोना ने धावा बोल दिया है। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दाखिल डीसी विमल कुमार सेतिया की माता समेत विभाग के आठ डॉक्टर व एक मेल स्टाफ नर्स संक्रमित मिले है। इसके अलावा डॉक्टरों के कुक और कोटकपूरा की धन्ना बस्ती निवासी 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

चार मरीजों को ठीक होने के चलते डिस्चार्ज किया गया है। दो दिन पहले भी हड्डी रोग विभाग के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और मंगलवार को आठ डॉक्टरों व एक स्टाफ नर्स के संक्रमित मिलने पर मेडिकल प्रशासन ने हड्डी रोग विभाग को बंद कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग ने विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों समेत दाखिल सभी मरीजों के सैंपल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि पॉजिटिव आई डीसी की माता को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है जबकि उनके साथ आए डीसी के दो भाइयों को होम क्वारंटीन कर सैंपल लिए जा रहे हैं। 

होशियारपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव
जालंधर में तैनात होशियारपुर निवासी एक न्यायिक अधिकारी समेत जिले में मंगलवार को तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि होशियारपुर में ट्रूनेट मशीन से टेस्ट में जालंधर में तैनात एक महिला न्यायिक अधिकारी भी पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति दसूहा सब-डिवीजन के गांव बंगालीपुर का है जबकि दूसरा व्यक्ति होशियारपुर के गांव डडियाना खुर्द का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed