फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Corona Patient Death and Positive Cases in Punjab

पंजाब में कोरोना से 47वीं मौत, 34 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में 2376 कुल संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 02:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jun 2020 02:04 PM IST
सार

  • एक ही दिन में 34 और नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि
  • इनमें 16 लोग विदेश और अन्य राज्यों से आए थे

विज्ञापन
Coronavirus, Corona Patient Death and Positive Cases in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जालंधर में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के साथ ही सूबे में महामारी से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। इस दौरान एक ही दिन में कोरोना के 34 और नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2376 तक पहुंच गई है। राज्य में बुधवार को 12 और मरीजों के ठीक होने की खबर आई। इनमें अमृतसर के 3, होशियारपुर और पठानकोट के 4-4 व बरनाला का एक मरीज शामिल है। इस तरह राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2029 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को 34 नए कोरोना पॉजिटिव केसों में 16 केस विदेश और अन्य राज्यों से लौटे व्यक्तियों के हैं। पठानकोट और मोहाली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 7-7 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। वहीं जालंधर, गुरदासपुर, फरीदकोट, होशियारपुर में 3-3, पटियाला, मुक्तसर व अमृतसर में 2-2, बठिंडा व नवांशहर में 1-1 नए मरीज मिले। इनमें होशियारपुर के सभी केस पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं। इसी प्रकार पठानकोट में 4 और अमृतसर में 1 मरीज पहले से पीड़ित व्यक्ति का करीबी है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 101036 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 300 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

बडिंडा में एक एनआरआई समेत दो संक्रमित 

बठिंडा में बुधवार को एक एनआरआई समेत दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। दोनों का उपचार सरकारी क्वारंटीन सेंटर में चल रहा है। डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने बताया कि संक्रमित लोगों में एक एनआरआई और दूसरा दिल्ली से आया है। दोनों संक्रमित लोग सरकारी एकांतवास में हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दोनों के अलावा 143 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 268 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट बाकी है।

जालंधर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत
कोरोना संक्रमण से 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। अब तक जालंधर में नौ लोग कोरोना का ग्रास बन चुके हैं। दो दिन पहले बुजुर्ग को सांस लेने में शिकायत होने पर डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया था। मरीज को डायबिटीज भी थी। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने लुधियाना से शव मंगवाकर संस्कार करवा दिया है। मृतक टैगोर नगर का रहने वाले हैं।

स्वास्थ्य विभाग को बुजुर्ग का कोई संपर्क नहीं मिल रहा है। मृतक की बस्ती गुजां के लंबा बाजार में रेडीमेड की दुकान थी। वह कोरोना का शिकार कैसे हो गए, इसे लेकर विभाग असमंजस में है। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिवार को क्वारंटीन कर दिया है और सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।

पठानकोट में छह और पॉजिटिव मिले

पठानकोट में बुधवार को फिर छह नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 77 और एक्टिव केसों की संख्या 34 पहुंच गई है। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार को कुल 107 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें छह पॉजिटिव और 101 निगेटिव केसों की पुष्टि हुई।

इन छह मामलों में चार संक्रमित मीरपुर कॉलोनी निवासी मृतक सब्जी आढ़ती के परिवार से संबंधित हैं। एक मामला सुजानपुर के बिधी नगर और एक एयरफोर्स स्टेशन से संबंधित है। एक मरीज को लक्षण न होने पर नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत बुधवार को घर भेज दिया गया। पठानकोट में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार है। 

फरीदकोट में एएसआई समेत तीन संक्रमित 
फरीदकोट में बुधवार को पंजाब पुलिस के एक एएसआई समेत तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों ही मामले कोटकपूरा शहर से संबंधित है। इनमें से पंजाब पुलिस का एएसआई पुलिस नाके पर ड्यूटी करता रहा है। बाकी दोनों मामलों में माल गोदाम के पास बस्ती में रहने वाली गर्भवती और एक युवक शामिल है। तीनों को श्री गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फरीदकोट में अब तक 67 पॉजिटिव आ चुके हैं। 63 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  

मुक्तसर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव
मुक्तसर में फिर से दो कोरोना पॉजिटिव सामने आ गए हैं। इनमें लंबी के गांव तरमाला की एक युवती और मलोट शहर का एक युवक शामिल है। ये दोनों गुरुग्राम से लौटे थे और घर में ही एकांतवास में थे। उन्हें अब कोविड अस्पताल थेहड़ी के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 67 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे जो बिल्कुल ठीक होकर घर चले गए। अब ये दो नए केस सामने आए हैं। यह दोनों जिन लोगों के संपर्क में आए थे, उन लोगों की भी पहचान की जा रही है।  

गुरदासपुर: दीनानगर के गांव दोआबा का युवक पॉजिटिव 

दीनानगर के गांव दोआबा का एक 25 साल का युवक पठानकोट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। अब गुरदासपुर में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या नौ हो गई है। इनमें तीन मरीज बटाला और छह मरीज धारीवाल में दाखिल है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने दी। पठानकोट में पॉजिटिव पाया गया युवक गुरुग्राम में आईटी डिपार्टमेंट में काम करता है।

पहली जून को दिल्ली से पठानकोट एयर एंडिया की फ्लाइट से वापस आया था। युवक ने बताया कि वह एक जून को पंजाब रोडवेज की बस से पठानकोट से दीनानगर पहुंचा था। इस मरीज के साथ ही गुरदासपुर में कुल मरीजों की संख्या 144 हो गई है।

लुधियाना में महिला संक्रमित मिली, कुल संख्या 203
लुधियाना में गिल रोड निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 203 हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि गिल रोड निवासी एक 52 वर्षीय महिला डीएमसी अस्पताल में किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए आई थी। वहां जांच के दौरान पॉजिटिव मिली। जिले से बुधवार को 409 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। वही 227 लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद 175 लोगों को एकांतवास में रखा गया है।

होशियारपुर में तीन नए केस मिले, कुल मरीज 134

होशियारपुर में 231 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। गांव नंगली जलालपुर के तीन और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने दी। उन्होने बताया कि बुधवार को 210 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। कुल सैंपलों की संख्या 3022 हो गई है। इनमें से 2438 निगेटिव हैं और अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 134 हो गई है। कोरोना से जिले में पांच मरीजों की मौत हुई है। 108 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।  21 मरीज कोविड केयर सेंटर में इलाजरत हैं। 

पटियाला में सात साल की बच्ची समेत दो संक्रमित
गांव अरनो तहसील पातड़ां की रहने वाली सात साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह 28 मई को मुंबई से परिवार समेत गांव लौटी थी। इसके अलावा समाना के गांव बाहमना पती का रहने वाला 35 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जो राइस शैलर में ट्रक ड्राइवर है और वह ओट क्लीनिक में अपनी दवा लेने गया था। 

दोनों मरीजों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि अब जिले में कुल कोविड पॉजिटिव केसों की संख्या 129 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में कुल 339 सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। जिले में अब तक 6296 सैंपल लिए गए, जिनमें से 129 पॉजिटिव, 5507 निगेटिव और 660 की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले में 15 साल से छोटे 14 बच्चे और 60 साल से ऊपर के 16 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

लुधिायाना: पटियाला रेफर की गई युवती निकली कोरोना पॉजिटिव

दो दिन ईएसआई अस्पताल में दाखिल रहने के बाद पटियाला रेफर की गई युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। युवती के पॉजिटिव आने का पता चलते ही उसका इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय के साथ उसके संपर्क में रहने वाले सभी के सैंपल टेस्ट को भेजे गए हैं।

अस्पताल ने कई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया है। इसके अलावा जिस वार्ड में महिला मरीज को रखा गया था। उस वार्ड को सैनिटाइज किया गया है। उस वार्ड में दाखिल तीन मरीजों के सैंपल भी भेजे हैं। ईएसआई अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. मधु ने बताया कि मिलरगंज की 27 साल की युवती को गेस्ट्रो की दिक्कत थी। युवती तीन दिन एडमिट रही। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद पटियाला रेफर कर दिया गया। बुधवार को पता चला कि युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वार्ड में तीन मरीज और थे। उन्हें भी जांच के लिए भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed