{"_id":"5f168f99ffa72e6c6710b46c","slug":"coronavirus-changed-guest-welcome-system-food-and-tea-will-available-in-disposal-only","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने बदला मेहमाननवाजी का तरीका, जीरकपुर में अब डिनर-लंच-चाय सब डिस्पोजल में मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने बदला मेहमाननवाजी का तरीका, जीरकपुर में अब डिनर-लंच-चाय सब डिस्पोजल में मिलेगा
Tue, 21 Jul 2020 12:17 PM IST
खुशबू गोयल
अरविंद बाजपेयी, जीरकपुर
अरविंद बाजपेयी, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:17 PM IST
सार
- होटलों में जाते ही कार होगी सैनिटाइज
- ईयर बड्स से दबाएंगे लिफ्ट का बटन
विज्ञापन
Disposable Bag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप होटलों में जाएंगे तो टेबल पर न थालियां मिलेंगी, न ही पानी के गिलास। आपकी खातिरदारी जरूर होगी पर अंदाज एकदम बदला होगा। होटल में एंट्री से लेकर रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए आपको कोरोना को लेकर जारी किए नियमों का पालन करना होगा। यह जरूर ध्यान रखें कि होटल में एंट्री के पहले अपने चेहरे को मास्क से जरूर ढक लें वरना कहीं ऐसा न हो कि आपको होटल में एंट्री ही न मिले।
किसी भी बड़े होटल में गेस्ट जैसे ही मुख्य द्वार पर पहुंचेंगे तो सैनिटाइजर मशीन से पहले आपकी कार को सैनिटाइज किया जाएगा। गेस्ट को होटल के पार्किंग एरिया में खुद ही कार पार्क करनी होगी। इसके बाद होटल के मुख्य द्वार पर रखे हैंड फ्री सैनिटाइजर से गेस्ट को अपने हाथ को साफ करना होगा। फिर दरबान गेस्ट की थर्मल स्कैनिंग करेगा। इसके बाद गेस्ट होटल में प्रवेश कर सकेंगे।
ईयर बड्स से दबाएं लिफ्ट का बटन
गेस्ट को होटल की लॉबी से यदि रेस्टोरेंट में जाना है तो लिफ्ट खोलने या बंद करने के लिए हाथों का प्रयोग कतई नहीं करेंगे। इसके लिए होटलो में लिफ्ट के पास एक स्पेशल टेबल लगाई गई है। इस पर टिश्यू पेपर पैक, ईयर बड्स के साथ सैनिटाइजर भी रखा है। यहां हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ईयर बड्स को एक टिश्यू पेपर के माध्यम से उठाना होगा और इसी ईयर बड्स से लिफ्ट का बटन दबाना होगा।
विज्ञापन
लिफ्ट के भीतर सिर्फ दो लोगों के लिए ही स्पेस रखा गया है। लिफ्ट के भीतर भी एक टेबल लगाई गई है, जिसमें टिश्यू पेपर और सैनिटाइजर के साथ ईयर बड्स हैं।

रेस्टोरेंट की टेबल हैं खाली
हमेशा गिलास, फ्लावर पाट से सजे रहने वाले होटलों के रेस्टोरेंट की टेबल अब एकदम खाली हो चुकी हैं। रेस्टोरेंट में पहुंचने के बाद भी आर्डर लेने से पहले वेटर गेस्ट की थर्मल स्कैनिंग करेगा। इसके बाद गेस्ट का मोबाइल नंबर और नाम पता दर्ज करने के बाद ही आर्डर लिया जाएगा।
आर्डर की खूबी है कि अब पहले की तरह न तो चाय कप में मिलेगी न ही कॉफी। इतना ही नहीं, खाना भी डिस्पोजेबल में मिलेगा। डिस्पोजेबल को भी वेटर दस्ताने पहनकर ही हटाएंगे। इतना ही नहीं, यदि गेस्ट यहां कैश पेमेंट करते हैं तो कैश भी सैनिटाइज करके ही लिया जाएगा। इसके साथ ही गेस्ट के उठने के बाद कुर्सी और मेज दोनों को सैनिटाइज किया जाएगा।
होटलों में कोरोना को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव न सिर्फ होटल के लिए सुरक्षित हैं बल्कि गेस्ट के लिए भी सुरक्षित हैं। हरेक होटल का प्रयास है कि अपने गेस्ट की सेहत का ख्याल रखे।
- अनमोल लूथरा, जीएम, पार्क प्लाजा, जीरकपुर
होटलों में कोविड के बाद बिजनेस काफी कम हो चुका है। हमारी कोशिश है कि लोगों के भीतर आत्मविश्वास लाया जाए। सभी होटेलियर कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन कर रहे हैं।
- मनीष अग्रवाल एमडी, होटल बेस्ट वेस्टर्न मैरीलैंड