{"_id":"5f57270b8ebc3ea3ab790d56","slug":"coronavirus-chandigarh-police-inquiry-on-people-without-mask","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मामलों में आई तेजी... फिर भी चंडीगढ़ में बिना मास्क वालों पर पुलिस की कार्रवाई दिखी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मामलों में आई तेजी... फिर भी चंडीगढ़ में बिना मास्क वालों पर पुलिस की कार्रवाई दिखी फीकी
Tue, 08 Sep 2020 12:09 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
बिना मास्क के घूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई फीकी पड़ती जा रही है। जुलाई के मुकाबले अगस्त महीने में आंकड़ों के मुताबिक यूटी पुलिस करीब 55 फीसदी तक चालान काटने में कमी कर दी है।
हैरानी की बात है कि शहर में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद पुलिस चालान काटने में कोताही बरत रही है। कोरोना के बढ़ते मामले को देख चंडीगढ़ प्रशासन ने 24 मार्च की मध्यरात्रि से शहर में कर्फ्यू लगाया था। शुरुआती दौर में पुलिस लगातार लोगों को मास्क पहनने के प्रति लगातार जागरूक करती रही, लेकिन बीते 23 जून से चंडीगढ़ पुलिस ने बिना मास्क पहनकर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर चालान काटना शुरू का दिया।
आंकड़े गवाह हैं..
जून माह.. आठ दिनों में पुलिस ने शहर के अलग अलग हिस्सों से 552 चालान किए
जुलाई.. पुलिस ने चालान काटने का सिलसिला बढ़ाकर 5946 तक पहुंचाया
अगस्त.. यह आंकड़ा घटकर 2647 पहुंच गया, जुलाई के मुकाबले चालानों में 55 फीसदी की कमी आई

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस आला अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती दिनों में ज्यादातर लोग सड़कों, पार्कों समेत अन्य जगहों पर बिना मास्क के दिखते रहे हैं। अब मास्क पहनने के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। इसके चलते मास्क के चालान पहले के मुकाबले कम काटे जा रहे हैं। वहीं बिना मास्क पहनकर बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटने के अलावा संबंधित थाना पुलिस इनके खिलाफ आईपीसी 188 के तहत मामला भी दर्ज करती रही है।
साढ़े 45 लाख से ज्यादा वसूला जुर्माना
शहर के अलग अलग हिस्सों में पुलिस ने लगभग दो महीनों में बिना मास्क के 9145 चालान काटा है। इनमें से सबसे ज्यादा चालान मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-26, हल्लोमाजरा, रामदरबार समेत अन्य साउथ डिवीजन के थानों के अंतर्गत काटा गया है। जून महीने में 2 लाख 76 हजार, जुलाई में 29 लाख 73 हजार और अगस्त में 13 लाख 23 हजार रुपये बतौर जुर्माना के तौर पर कुल राशि 45 लाख 72 हजार रुपये वसूले गए।
जागरूकता अभियान में आई कमी
बता दें कि कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को फैलने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने शुरुआती दिनों में लगभग सभी कॉलोनी एरिया समेत अन्य जगहों पर लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करती थी। लेकिन अब पुलिस भी पहले के मुकाबले लोगों को जागरूक करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रही है। सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने रविवार को प्लाजा में लोगों को मास्क बांटकर जागरूक किया था।
जागरूकता के साथ साथ बिना मास्क पहनकर घूमने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है। इसके अलावा थाना पुलिस भी अपने स्तर चालान काट रही है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी