{"_id":"5f4f5f8fd30770148e1b4bbf","slug":"coronavirus-cases-in-chandigarh-panchkula-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः पंचकूला में 216 नए संक्रमित मरीज आए सामने, अब तक 23 लोगों की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः पंचकूला में 216 नए संक्रमित मरीज आए सामने, अब तक 23 लोगों की हो चुकी मौत
Wed, 02 Sep 2020 02:39 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Reinfection
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 216 नए मरीज सामने आए। वहीं जिले में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के साथ ही रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 155 कोरोना संक्रमित मरीज एंटीजन टेस्ट के तहत पॉजिटिव पाए गए हैं।, जबकि 61 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट RT-PCR टेस्ट के तहत पॉजिटिव आई है।
कुल मिलाकर 216 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें पंचकूला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों व विभिन्न सेक्टरों से कोरोना संक्रमित मरीज शामिल हैं। पंचकूला सेक्टर 26 के पॉलीक्लीनिक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय सहित कई सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही कुछ मरीज अन्य जिलों व राज्यों से भी हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि ज्यादातर मरीज वो सामने आ रहे हैं, जो कोरोनाग्रस्त मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन सभी मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है।