फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus alert: Helpline number issued for every district of Haryana

कोरोना वायरस: अगर चीन से हैं लौटे तो कराना होगा टेस्ट, एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 06 Feb 2020 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Feb 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus alert: Helpline number issued for every district of Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

स्वास्थ्य विभाग चीन से हरियाणा लौटने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संजीदा है। कोरोना वायरस की आशंका के चलते महकमे ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि जो भी व्यक्ति चीन के वुहान शहर से हरियाणा लौटेगा, उसे सरकारी केंद्र से टेस्ट करवाना होगा। इसके साथ ही अभी तक चीने से लौटने वाले 136 लोगों की स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। जबकि हर जिले में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में चीन से लौटे अभी तक 136 लोगों में से तीन लोगों को विभिन्न जिलों के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। इनमे से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चीन से आने वाले 136 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 133 लोग स्वस्थ पाए गए हैं और वे अपने घरों में ठीक हैं।
विज्ञापन


इन शेष 3 लोगों में से एक व्यक्ति गुरुग्राम, दूसरा व्यक्ति करनाल तथा तीसरा व्यक्ति हिसार के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसके बावजूद सरकार ने सभी जिलों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कोई भी व्यक्ति इस संबंध में सूचना दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिलों में हेल्पलाइन नंबर

  • जिला                                 हेल्पलाइन नंबर
  •  अंबाला-                         0171- 255 6284 व 9813059474 
  • भिवानी -                        7027847102
  • चरखी दादरी-                  7015058611
  • फरीदाबाद-                      9818197232 व 0129241 563 
  • फतेहाबाद-                      01667297291
  • गुरुग्राम-                        01242322412 व 9911519296 
  • हिसार-                          01662278113 व 9817657605 
  • झज्जर-                         01251297221 व 7027813976
  • जींद-                            9416139660

कैथल-                     9896317010
करनाल-                   01844076099 व 9466124730
कुरुक्षेत्र-                    01744259285
नूंह-                          9416012195
नारनौल-                  9416237358
पंचकूला-                  9779494643, 
पलवल-                    01275240022 
पानीपत-                 01802640255 व 108
 रेवाड़ी-                    9416349426, 
रोहतक-                   9416479377,
 सिरसा-                   01666241155, 
सोनीपत-                01302231932 व 102 
 यमुनानगर-         7027823288 व 7027972089 

पीजीआई रोहतक में बनाया क्रिटिकल केयर सेंटर
 इसी से संबंधित के गंभीर मरीज के लिए पीजीआई रोहतक में ‘टेरेटरी केयर सेंटर’ तैयार किया गया है। यदि कोई संदिग्ध मरीज ज्यादा गंभीर होता है, तो उसे पीजीआई रोहतक के इसी सेंटर में रखकर उसका इलाज किया जाएगा। डा. ध्रुव चौधरी को इस सेंटर का नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर में 151 आइसोलेशन वार्ड (सरकारी 54 व 97 प्राइवेट) बनाए गए हैं। जहां 685 बेडों (270 सरकारी व 415 प्राइवेट अस्पतालों में) की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed