{"_id":"5e6db2398ebc3ea7ba7738aa","slug":"corona-virus-villagers-ban-people-entry-returned-from-foreign-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः विदेश से लौटे दो लोगों को नहीं घुसने दिया गांव में, अफसरों को करना पड़ा हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः विदेश से लौटे दो लोगों को नहीं घुसने दिया गांव में, अफसरों को करना पड़ा हस्तक्षेप
Sun, 15 Mar 2020 10:12 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस की इतनी दहशत फैल चुकी है कि विदेश से लौटने वाले हर व्यक्ति को शक की नजर से देखा जा रहा है। ऐसा ही मामला राजपुरा के गांव जंडोली में सामने आया, जहां वीरवार शाम विदेश से अपने घर लौटे दो व्यक्तियों को गांव घुसने नहीं दिया गया।
मामला इतना बढ़ गया कि सेहत विभाग की टीम को गांव में पहुंचकर मामले को शांत करवाना पड़ा और विदेश से लौटे दोनों व्यक्तियों को घर में ही रखने पर सहमति बनवाई। सेहत विभाग की टीम ने दोनों व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इटली और इंग्लैंड से दो व्यक्ति अपने गांव जंडोली में वीरवार की शाम पहुंचे थे। गांव के लोगों ने दोनों को कोरोना वायरस के डर से शक की नजर से देखना शुरू कर दिया और गांव से दूर रहने के लिए कह दिया। अपने ही रिश्तेदारों व गांव वालों का यह फरमान सुनकर दोनों व्यक्तियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने गांव में ही हंगामा शुरू कर दिया। मामला कोरोना वायरस से जुड़ा होने के कारण इसकी सूचना सेहत विभाग के अधिकारियों को दी गई। सेहत विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर विदेश से लौटे व्यक्तियों की प्राथमिक जांच की। दोनों में कोरोना वायरस संबंधी कोई लक्षण सामने नहीं आने पर मामले को शांत करवाकर सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही और दोनों व्यक्तियों को घरों में 14 दिन के लिए रहने की इजाजत दिलवा दी।

क्या कहते हैं गांव के सरपंच
सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया कि विदेश से दो व्यक्ति गांव आए हैं। सेहत विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और दोनों लोगों के सैंपल लिए हैं। विदेश से आए लोगों को गांव से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा की ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा ने बताया की विदेश से लौटे दो व्यक्तियों के चलते गांव में दहशत का माहौल बनाया जा रहा था। हमें सूचना मिली थी की दोनों व्यक्तियों को गांव से बाहर जाने के लिए भी कह दिया गया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए सेहत विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही दोनों व्यक्तियों के सैंपल लेकर उन्हें अगले 14 दिनों के लिए निगरानी में रखने का निर्णय किया गया है।